Latest news
जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल, गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों को मिलेगा निःशुल्क उपचार देहरादून में 15 जून से 15 जुलाई तक चलेगा वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान प्रसिद्ध निशानेबाज और कोच जसपाल राणा का निधन, उत्तराखंड में शोक की लहर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंची देहरादून के 116 परीक्षा केंद्रों पर होगी स्नातक स्तरीय परीक्षा, 46350 अभ्यर्थी होंगे शामिल जनता भी व्यवस्था में बने सहभागी, समस्याओं की फोटो व लोकेशन डीआईपीआर देहरादून के फेसबुक, इंस्टाग्राम ... विज्ञान के साथ पारंपरिक ज्ञान का समावेश जरूरी नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने प्रस्तुत किया उत्तराखंड के विकास का रोडमैप नरेंद्रनगर पालिका चुनाव में खिला कमल, अध्यक्ष पद समेत भाजपा के मजबूत बोर्ड पर जनता की मुहर मंत्री धन सिंह रावत ने अल्मोड़ा में उच्च शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण किया

[t4b-ticker]

Friday, June 12, 2026
Homeउत्तराखण्डराष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंची

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंची

देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंची हैं। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। इस दौरान एयरपोर्ट पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन और पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिन के लिए आज देहरादून आई हैं। वो आईएमए की पासिंग आउट परेड की सलामी लेंगी। इंडियन मिलिट्री अकादमी की पासिंग आउट परेड कल शनिवार 13 जून को होगी। आईएमए की पासिंग आउट परेड में राष्ट्रपति बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी।
राष्ट्रपति के काफिले के देहरादून की सड़कों से गुजरने के दौरान पुलिस और सुरक्षा बलों की तैनाती मार्ग के दोनों ओर की गई थी। देहरादून पुलिस, एसपीजी, खुफिया एजेंसियों और अन्य सुरक्षा इकाइयों ने संयुक्त रूप से सुरक्षा व्यवस्था संभाली। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई थी, जबकि मार्ग पर लगातार निगरानी रखी गई। राष्ट्रपति का काफिला दोपहर बाद राजपुर रोड स्थित राष्ट्रपति निकेतन पहुंचा। राष्ट्रपति निकेतन में उनके ठहरने की विशेष व्यवस्था की गई है। यहां सुरक्षा और प्रोटोकॉल से जुड़े सभी इंतजाम पहले ही पूरे कर लिए गए थे। राष्ट्रपति शनिवार सुबह राष्ट्रपति निकेतन से भारतीय सैन्य अकादमी के लिए रवाना होंगी।
शनिवार को होने वाली आईएमए की पासिंग आउट परेड को लेकर अकादमी में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। परेड में देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ मित्र देशों के कैडेट भी शामिल होंगे। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद जेंटलमैन कैडेट्स भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे। इस ऐतिहासिक अवसर पर राष्ट्रपति की मौजूदगी कार्यक्रम को और विशेष बना देगी। आईएमए की पासिंग आउट परेड भारतीय सेना की सबसे प्रतिष्ठित सैन्य परंपराओं में से एक मानी जाती है। परेड के दौरान कैडेट्स अपने कठिन प्रशिक्षण और अनुशासन का प्रदर्शन करते हैं। अंतिम पग भरते ही वे सेना के अधिकारी बन जाते हैं। इस समारोह को देखने के लिए कैडेट्स के परिजन और सेना के वरिष्ठ अधिकारी भी बड़ी संख्या में पहुंचते हैं।
आईएमए में शनिवार को आयोजित होने वाली पासिंग आउट परेड में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी। राष्ट्रपति के भ्रमण और देहरादून में ठहरने के कार्यक्रम को देखते हुए राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक चैबंद की गई है। राष्ट्रपति के भ्रमण और कार्यक्रम समेत प्रवास के दौरान पूरे क्षेत्र को नो ड्रोन जोन में तब्दील कर दिया गया है। इस दौरान कार्यक्रम स्थल और आसपास के हवाई क्षेत्र में किसी भी प्रकार के निजी या व्यावसायिक ड्रोन के संचालक पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। आज 12 जून को जनपद क्षेत्र के अंतर्गत वीवीआईपी भ्रमण कार्यक्रम के मद्देनजर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments