Latest news
हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि ’अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस पर एफ.आर.आई देहरादून में “वन और अर्थव्यवस्था” विषय पर आयोजित हुआ कार्यक्रम राष्ट्रीय कृषि योजना अंतर्गत वार्षिक कार्ययोजना को स्वीकृति प्रदान की गई सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय देहरादून से नहीं होगा स्थानांतरित स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय में 250 से अधिक लोगों ने कराया निःशुल्क दंत परीक्षण राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को ‘ईद-उल-फितर’ की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं उत्तर भारत का सबसे बड़ा मैरीटाइम कॉन्फ्रेंस दून के लेखक गांव में, 7 देशों की भागीदारी राज्य मंत्रिपरिषद का विस्तार, राज्यपाल ने पांच नए मंत्रियों को दिलाई शपथ राज्य मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, पांच नए मंत्रियों को राज्यपाल ने दिलाई शपथ धामी सरकार की पहल, सर्किट हाउस एनेक्सी का होगा कायाकल्प

[t4b-ticker]

Saturday, March 21, 2026
Homeउत्तराखण्डराष्ट्रीय कृषि योजना अंतर्गत वार्षिक कार्ययोजना को स्वीकृति प्रदान की गई

राष्ट्रीय कृषि योजना अंतर्गत वार्षिक कार्ययोजना को स्वीकृति प्रदान की गई

देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में राष्ट्रीय कृषि योजना के अंतर्गत वार्षिक कार्य योजना 2026-27 के लिए राज्य स्तरीय संस्तुति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने वार्षिक कार्य योजना के लिए अगली राज्य स्तरीय संस्तुति समिति की बैठक दिसम्बर-जनवरी माह में आयोजित किए जाने के निर्देश दिए। समिति द्वारा राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत् वार्षिक कार्य योजना को स्वीकृति प्रदान की गई।
मुख्य सचिव ने किसान मानधन योजना का प्रचार प्रसार करते हुए अधिक से अधिक पात्र किसानों को इसमें पंजीकृत किया जाए। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के 100 प्रतिशत संतृप्तिकरण के लिए विशेष कैंप आयोजित किए जाएं। उन्होंने आधार आधारित भुगतान और ई – केवाईसी को मजबूती से लागू किये जाने के निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) तैयार कर क्लस्टर आधारित खेती पर फोकस किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रदेश में जैविक और प्राकृतिक खेती की दिशा में प्रयास बढ़ाए जाने पर भी जोर दिया। साथ ही साथ अधिक से अधिक फार्म मशीनरी बैंक स्थापित किए जाने की बात भी कही। उन्होंने स्थानीय उत्पादों और फसलों के लिए बाजार सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण किए जाने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर सचिव दिलीप जावलकर एवं एस.एन. पाण्डेय सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments