Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Friday, September 11, 2026
Homeउत्तराखण्डराष्ट्रीय स्तर पर चमका उत्तराखण्ड एफडीए, अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को...

राष्ट्रीय स्तर पर चमका उत्तराखण्ड एफडीए, अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

देहरादून। खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, उत्तराखण्ड के अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को विभागीय कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन और प्रभावी नेतृत्व के लिए भारत का सबसे अच्छा ड्रग कंट्रोलर राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस उपलब्धि से न केवल विभाग बल्कि पूरे उत्तराखण्ड का गौरव बढ़ा है। ताजबर सिंह जग्गी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड थ्क्। लगातार सक्रियता के साथ जनस्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए कार्य कर रहा है। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने, मिलावटखोरी के खिलाफ कार्रवाई, खाद्य प्रतिष्ठानों के निरीक्षण, नमूना संग्रह और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की दिशा में विभाग ने अपनी सक्रियता बढ़ाई है। इसके साथ ही औषधि प्रशासन के क्षेत्र में भी दवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने, अवैध एवं नकली दवाओं के कारोबार पर अंकुश लगाने तथा मेडिकल स्टोर और दवा निर्माण इकाइयों की नियमित निगरानी पर विशेष जोर दिया जा रहा है। ताजबर सिंह जग्गी की कार्यशैली में सख्ती के साथ बेहतर समन्वय और परिणाम आधारित कार्यप्रणाली देखने को मिली है। उनके नेतृत्व में विभाग ने प्रवर्तन की कार्रवाई के साथ जनजागरूकता अभियानों को भी प्राथमिकता दी है, ताकि आम लोगों को सुरक्षित खाद्य पदार्थ और गुणवत्तापूर्ण औषधियां उपलब्ध हो सकें। राष्ट्रीय स्तर पर भारत का सबसे अच्छा ड्रग कंट्रोलर का मिला यह सम्मान उत्तराखण्ड थ्क्। की निरंतर मेहनत और बेहतर कार्यप्रणाली की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। ताजबर सिंह जग्गी को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे उत्तराखण्ड के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments