Latest news
उत्तराखंड प्रीमियर लीग में पहली बार उतरेगी मसूरी शेरू क्लासिक, युवाओं को मिलेगा बड़ा मंच टनकपुर से कैलाश मानसरोवर यात्रा के प्रथम दल को मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना सेवा पखवाड़े के तहत महाराज का विधानसभा क्षेत्र में तूफानी दौरा स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय ने स्वच्छता पखवाड़ा के तहत चलाया स्वच्छता एवं पौधारोपण अभियान सहसपुर की महिलाओं ने बदली तस्वीर, आईटीबीपी तक पहुंचा रही हैं ऑर्गेनिक सब्जियां उत्तराखंड में पहली बार लागू हुई ऐतिहासिक पहलें, देहरादून की नवाचार योजनाओं का किया गया प्रस्तुतीकरण रीया थापा की मौत देश की चरमराई शिक्षा व्यवस्था पर एक दर्दनाक सवालः वैभव वालिया मुख्यमंत्री ने 65.95 करोड़ की बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं का किया शिलान्यास देश का पहला महिला स्पोर्ट्स कॉलेज शुरू कर उत्तराखंड ने रचा इतिहासः रेखा आर्या उत्तराखण्ड में 99 फीसदी गणना फार्म डिजिटाइज

[t4b-ticker]

Sunday, July 5, 2026
Homeउत्तराखण्डरीया थापा की मौत देश की चरमराई शिक्षा व्यवस्था पर एक दर्दनाक...

रीया थापा की मौत देश की चरमराई शिक्षा व्यवस्था पर एक दर्दनाक सवालः वैभव वालिया

देहरादून। देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक, भ्रष्टाचार और अव्यवस्था के खिलाफ राष्ट्रीय संचार सचिव वैभव वालिया के नेतृत्व में देहरादून की छात्रा रीया थापा के निवास पूजा विहार से एक भावपूर्ण कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान रिया के परिजन, रिश्तेदार, स्थानीय नागरिक एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर वैभव वालिया ने कहा कि रिया थापा की असमय मृत्यु केवल एक परिवार की नहीं, बल्कि पूरे देश की शिक्षा व्यवस्था की विफलता का दर्दनाक प्रतीक है। उन्होंने आरोप लगाया कि नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में बार-बार पेपर लीक होने, भ्रष्टाचार और सरकारी लापरवाही ने लाखों युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकेल दिया है। वर्षों की मेहनत करने वाले छात्रों का विश्वास व्यवस्था से उठ चुका है और उनके सपनों के साथ लगातार खिलवाड़ हो रहा है।
उन्होंने कहा कि जब देश के युवाओं का भविष्य सुरक्षित रखने में सरकार असफल रही है, तब इसकी नैतिक जिम्मेदारी केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को लेनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि धर्मेंद्र प्रधान तत्काल अपने पद से इस्तीफा दें और परीक्षा प्रणाली में हुए सभी घोटालों की सर्वोच्च स्तर पर निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कराई जाए। वैभव वालिया ने कहा कि आज देश का युवा निराशा, असुरक्षा और अविश्वास के माहौल में जी रहा है। बार-बार होने वाले पेपर लीक केवल प्रशासनिक विफलता नहीं, बल्कि युवाओं के सपनों पर सीधा हमला हैं। यदि समय रहते कठोर सुधार नहीं किए गए तो आने वाली पीढ़ियों का शिक्षा व्यवस्था से भरोसा पूरी तरह समाप्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी रिया थापा सहित उन सभी विद्यार्थियों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती है जिन्होंने परीक्षा व्यवस्था से जुड़े विवादों और तनावपूर्ण परिस्थितियों के बीच अपनी जान गंवाई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments