Latest news
श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर पर की समीक्षा स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरों को किया नमन मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम ने की अहम बैठक एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्दे... जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का ढाई वर्षों से लंबित देयकों का भुगतान शीघ्र किए जाएः अग्रवाल उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा

[t4b-ticker]

Saturday, August 22, 2026
Homeउत्तराखण्डलेखक गांव थानो में हर माह गूंजेगा योग का संदेश, सामूहिक योग...

लेखक गांव थानो में हर माह गूंजेगा योग का संदेश, सामूहिक योग अभियान शुरू

देहरादून। स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय एवं हिमालयीय आयुर्वेदिक (पीजी) मेडिकल कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में देश के प्रथम लेखक गांव थानो स्थित ओपन थिएटर में रविवार को सामूहिक योग अभ्यास अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का संचालन स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय के योग विभाग के विभागाध्यक्ष योगाचार्या विपिन भट्ट के निर्देशन में संपन्न हुआ।
इस पहल का उद्देश्य स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, सकारात्मक एवं संतुलित जीवनशैली को बढ़ावा देना तथा योग को जन-जन तक पहुँचाकर नियमित योगाभ्यास की संस्कृति विकसित करना है।
कार्यक्रम में युवाओं एवं योग साधकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। योगाचार्या विपिन भट्ट ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया तथा स्वस्थ एवं निरोग जीवन के लिए योग के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के समन्वय का विज्ञान है, जो व्यक्ति को सकारात्मक ऊर्जा, मानसिक शांति, आत्मबल एवं आध्यात्मिक चेतना प्रदान करता है। नियमित योगाभ्यास तनाव को दूर करने, एकाग्रता बढ़ाने और जीवन को अनुशासित एवं संतुलित बनाने का प्रभावी माध्यम है।
इस अवसर पर डॉक्टर विपिन भट्ट द्वारा बताया गया कि लेखक गांव थानो में प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को प्रातः 7 बजे ओपन थिएटर में सामूहिक योग अभ्यास का नियमित आयोजन किया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से योग सीखने और अपनाने के इच्छुक सभी जिज्ञासुओं को निःशुल्क प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा, जिससे वे शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ एवं सशक्त जीवन की ओर अग्रसर हो सकें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments