Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डलोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने उत्तराखंड महानगर कार्यालय का शुभारंभ किया

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने उत्तराखंड महानगर कार्यालय का शुभारंभ किया

देहरादून। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) उत्तराखंड महानगर कार्यालय का शुभारंभ आज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केदारनाथ पंडित द्वारा इंदिरा चौक, इंदिरा नगर सीमा द्वार रोड में किया गया, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि उत्तराखंड में युवाओं से संबंधित बहुत से मुद्दे वर्तमान में चल रहे हैं, हम चाहते हैं कि प्रदेश में जो भी फैसले वर्तमान सरकार ले रही हैं उसमें पारदर्शिता वर्ती जाए और जनता को गुमराह न किया जाए। हमारा महानगर कार्यालय आज से उत्तराखंड के युवाओं एवं कार्यकर्ता को समर्पित है। प्रदेश में जो भी युवाओं कि समस्या हैं उसके निवारण के लिए यहां से युद्ध स्तर पर कार्य किया जाएगा। कार्यक्रम में कार्यकारिणी के सदस्यों को भी शपथ दिलाई गई जिसमे महानगर कार्यकारिणी प्रधान महासचिव चिराग अग्रवाल, उपाध्यक्ष रामनाथ सैनी, जावेद अंसारी, शंकर, महासचिव संजीव अग्निहोत्री, संदीप महेतो, मुकेश कुमार, सोहित कुमार, सचिव चंदन कुमार, राजू थापा, कुमारी अर्चना पाल, मीडिया प्रभारी, संजय कुमार इत्यादि शामिल रहे। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारी प्रदेश अध्यक्ष , केदारनाथ पंडित, प्रदेश उपाध्यक्ष, भरत सिंह नेगी, प्रदेश संगठन मंत्री, वीरेंद्र सिंह रावत, राष्ट्रीय खेल खुद प्रकोष्ठ महासचिव अंशु शर्मा, प्रदेश सचिव सी पी सिंह, जिला अध्यक्ष, पिंटू सिंह, महानगर अध्यक्ष ,संदीप सिंघल उपस्थित रहे। कार्यक्रम संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष/मीडिया प्रभारी संजीव शर्मा द्वारा किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments