Latest news
रुड़की में अवैध हथियारों का सौदा नाकाम, 315 बोर के दो तमंचे बरामद नार्को टेस्ट की सहमति के बाद गिरफ्तारीः क्या अंकिता को न्याय दिलाने वाले सवालों के जवाब मिलने से पहल... मुख्यमंत्री ने आदिबद्री मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत मुख्यमंत्री ने देहरादून में महर्षि बाल्मिकी प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा में किया प्रतिभ... मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 728 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति मुख्यमंत्री ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताः सीएम

[t4b-ticker]

Wednesday, October 28, 2026
Homeउत्तराखण्डलोक भवन में लघु फिल्म ‘मिस्टी’ का विशेष प्रदर्शन, राज्यपाल ने की...

लोक भवन में लघु फिल्म ‘मिस्टी’ का विशेष प्रदर्शन, राज्यपाल ने की सराहना

देहरादून। लोक भवन में शनिवार को लघु फिल्म ‘मिस्टी’ की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में फिल्म से जुड़े कलाकारों, निर्माताओं, बुद्धिजीवियों एवं अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही। ‘मिस्टी’ एक भावप्रधान लघु फिल्म है, जो उत्तराखण्ड की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक जीवन के साथ-साथ मानवीय संवेदनाओं पर केंद्रित है। धुंध (मिस्टी) के प्रतीक के माध्यम से फिल्म की रहस्यमयता और आंतरिक शांति के भाव को उभारती है, जो दर्शकों को एक अलग अनुभव प्रदान करती है।
इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि ‘मिस्टी’ उत्तराखण्ड की प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक संवेदनाओं का सजीव एवं प्रभावशाली चित्रण प्रस्तुत करती है। उन्होंने कहा कि बड़े पर्दे पर राज्य की सांस्कृतिक समृद्धि को देखना गौरव और आत्मीयता का अनुभव कराता है। राज्यपाल ने फिल्म के मुख्य अभिनेता सतीश शर्मा, निर्देशक राजा चटर्जी तथा निर्माता साक्षी शैल चटर्जी को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने एक उत्कृष्ट कृति के माध्यम से ‘देवभूमि’ उत्तराखण्ड की सुंदरता को नए दृष्टिकोण से प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि राज्य की प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक धरोहर को व्यापक स्तर पर पहुंचाने का सशक्त माध्यम भी है। राज्यपाल ने कहा कि ऐसे रचनात्मक प्रयास पर्यटन को बढ़ावा देने, स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित करने तथा उत्तराखण्ड को फिल्म निर्माण के एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
राज्यपाल ने फिल्म ‘मिस्टी’ की पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि यह फिल्म व्यापक स्तर पर सराही जाएगी और दर्शकों के मन को स्पर्श करेगी। इस अवसर पर प्रथम महिला गुरमीत कौर, उपेंद्र शर्मा सहित फिल्म से जुड़े कलाकारों, बुद्धिजीवियों एवं अन्य गणमान्य लोगों ने प्रतिभाग किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments