Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डवक्फ की जमीनों की होगी जांच, अवैध कब्जे हटाये जाएंगेः सीएम धामी

वक्फ की जमीनों की होगी जांच, अवैध कब्जे हटाये जाएंगेः सीएम धामी

देहरादून। संसद में पास हुए वक्फ संशोधन बिल 2025 के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऐलान किया है कि राज्य में सभी वक्फ की संपत्तियों और जमीनों की जांच कराई जाएगी तथा अवैध रूप से कब्जा कर वक्फ में समाहित की गई जमीनों को कब्जा मुक्त कराया जाएगा तथा उन जमीनों को जनहित कार्यों के लिए उपयोग में लाया जाएगा।
मुख्यमंत्री धामी का कहना है कि नए वक्फ बिल से वक्फ के काम में पारदर्शिता आएगी जो न्याय संगत है। उनका साफ कहना है कि राज्य बनने के बाद वक्फ की संपत्तियों और जमीनों में जो दो गुना से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है वह हैरान करने वाली है। हजारों की संख्या में संपत्तियों बढ़ी है। राज्य बनने से पहले राज्य में वक्फ की 2078 संपत्तियां थी जो अब 5183 हो चुकी है।
उनका कहना है कि भूमाफिया ने अगर सरकार अथवा निजी जमीनों पर कब्जा किया तथा देव स्थान की जमीन कब्जाई है तो उसे सरकार कब्जा मुक्त कराकर सरकार में निहित करेगी। यहंा यह भी उल्लेखनीय है कि भू माफिया द्वारा सरकारी जमीनों पर कब्जा कर उसे वक्फ में शामिल किए जाने के भी कई मामले सामने आए हैं और यह जमीने अब न भू माफिया की रही है और न सरकार की। वक्फ की जमीन पर अगर कोई व्यक्ति गैर कानूनी ढंग से काबिज है तो उससे भी जमीन वापस ली जाएगी।
मुख्यमंत्री की इस घोषणा के बाद वक्फ बोर्ड और भू माफिया में हड़कंप मचा हुआ है। ऐसे कुछ मामले नैनीताल और हरिद्वार के रुड़की क्षेत्र में भी सामने आए है। मुख्यमंत्री ने जांच की जो घोषणा की उसे पर अमल के बाद ही पता चल सकेगा कि वक्फ बोर्ड या फिर माफिया से कितनी जमीनों को कब्जा मुक्त कराया जाता है अभी इसकी कुछ निश्चित जानकारी सामने नहीं आई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments