Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डविद्यालयों में जारी रहेगा व्यावसायिक शिक्षा का संचालनः डॉ. धन सिंह रावत

विद्यालयों में जारी रहेगा व्यावसायिक शिक्षा का संचालनः डॉ. धन सिंह रावत

देहरादून। सूबे के 200 विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम निर्बाध रूप से संचालित किये जायेंगे। इसके अलावा नये शिक्षा सत्र 2026-27 में 544 और विद्यालयों में भी पारम्परिक विषयों के साथ ही व्यावसायिक शिक्षा शुरू की जायेगी। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को निजी संस्थाओं के साथ शीघ्र अनुबंध करने के निर्देश दे दिये गये हैं। साथ ही नये टेंडर होने तक पूर्व में अनुबंधित संस्था व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम का संचालन करती रहेगी।
विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि प्रदेश के 200 विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम निर्बाध रूप से संचालित किया जा रहा है। उन्होंने समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों का संज्ञान लेते हुये टेंडर प्रक्रिया में हुई लेटलतीफी को लेकर विभागीय अधिकारियों को जमकर लताड़ लगाई। विभागीय मंत्री ने कहा कि जब तक नई टेंडर प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो जाती, तब तक पूर्व में अनुबंधित संस्था ही 200 विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा का संचालन करती रहेंगी। इससे न केवल शिक्षण कार्य में निरंतरता बनी रहेगी, बल्कि छात्रों के कौशल विकास पर भी कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा। डॉ. रावत ने विभागीय अधिकारियों को नये शिक्षा सत्र 2026-27 में कार्यक्रम संचालन को निजी संस्थानों के साथ अनुबंध को शीघ्र टेण्डर प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि टेण्डर व अनुबंध प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा समयबद्ध तरीके से सभी औपचारिकताएं पूर्ण की जाएं। साथ ही, यह भी सुनिश्चित किया जाए कि विद्यालयों में संचालित व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की गुणवत्ता उच्च स्तर की बनी रहे। इसके अलावा डॉ. रावत ने विभागीय अधिकारियों को विद्यालय स्तर पर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिये।
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगारोन्मुखी शिक्षा प्रदान करने के लिये प्रतिबद्ध है। व्यावसायिक शिक्षा के माध्यम से छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान एवं कौशल उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे वे भविष्य में रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि नये शिक्षा सत्र 2026-27 में समग्र शिक्षा के तहत 544 और विद्यालयों में भी व्यावसायिक शिक्षा का संचालन किया जायेगा, जिसकी स्वीकृति भारत सरकार ने दे दी है। इन विद्यालयों में 8 विभिन्न क्षेत्रों में व्यावसायिक शिक्षा दी जायेगी। जिसमें एग्रीकल्चर, ऑटोमोटिव, ब्यूटी एंड वेलनेस, इलेक्ट्रोनिक्स एंड हार्डवेयर, आईटी, पलम्बिंग, रिटेल तथा टूरिज्म व हॉस्पिटैलिटी शामिल है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments