Latest news
24×7 अलर्ट मोड पर रहें अधिकारीः मुख्य सचिव बुद्धिजीवियों से संवाद में मुख्यमंत्री ने साझा की उत्तराखण्ड के विकास की प्राथमिकताएं 12 अक्टूबर को होगा मतदान, 14 अक्टूबर को मतगणना के बाद घोषित होंगे परिणाम दावे-आपत्तियों की सुपर चैकिंग के अन्तर्गत, हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर और नैनीताल में स्थलीय निरीक्षण कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी पीएम की मन की बात कार्यक्रम स्थगित कर आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचे डॉ. धन सिंह रावत रेयर डिजीज से पीड़ित बच्चों के उपचार के लिए डीएम की पहल हडको देहरादून में देश-भक्ति विषय पर स्वरचित एवं मौलिक कविता प्रतियोगिता आयोजित मुख्य सचिव ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना, व्यवस्थाओं का लिया जायजा चारधामों को प्लास्टिक मुक्त बनाने में जुटी धामी सरकार

[t4b-ticker]

Monday, September 28, 2026
Homeउत्तराखण्डविधवा मां के बेटे को मिला स्कूल में दाखिला

विधवा मां के बेटे को मिला स्कूल में दाखिला

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बसंल द्वारा कृष्णा की स्कूल में दाखिले के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी तथा उनके कानों के आपरेशन के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया। जिसके क्रम कृष्णा को उनके घर के नजदीक श्री गुरूरामराय स्कूल में दाखिला मिल गया तथा उनके कान के उपचार के लिए स्वास्थ्य परीक्षण दून मेडिकल कालेज तथा कोरोनेशन चिकित्सालय में किया गया है। अभी कृष्णा की एक ओर स्वास्थ्य जांच होनी है जिससे पता चल पाएगा की उनको आपरेशन की जरूरत है या वे दवाईयों से ही ठीक हो जाएंगे।
6 नम्बर पुलिया निवासी विधवा फरियादी मां शांति देवी अपने बच्चे कृष्णा को लेकर डीएम से मिली थी कृष्णा कानों से कम सुनते हैं उनके पिता की मृत्यु 4 वर्ष पहले हो गई थी। कृष्णा की मां घरों में काम कर बच्चे का लालन-पालन करती है। उन्होंने अपनी फरियाद डीएम को सुनाई कि उनका 14 वर्षीय पुत्र कृष्णा जो कान से बहुत कम सुनता है, जिस कारण स्कूल वाले उसको स्कूल में दाखिला नहीं दे रहे हैं, चिकित्सक को दिखाने पर कान का ऑपरेशन बताया है जिसका बहुत
अधिक खर्चा लग रहा है उसे वहन नहीं कर सकती हैं। जिस पर डीएम ने कार्यवाही के निर्देश मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं मुख्य चिकित्साधिकारी को दिए थे। डीएम के निर्देश पर कृष्णा को उनके नजदीकी श्री गुरूराम स्कूल में स्कूल में दाखिला मिल गया है तथा उनकी स्वास्थ्य जाचं चल रही हैै। तथा समाज कल्याण विभाग से कृष्णा को हेयरिंग मशीन उपलब्ध कराने को निर्देशित किया। डीएम ने कृष्णा के उपचार के लिए एनएचएम की आरबीएसके स्कीम से उपचार करने के निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिए। जिला प्रोबेशन अधिकारी को समन्वय करने को निर्देशित किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments