Latest news
वसुंधरा ताल में पूर्व चेतावनी प्रणाली की स्थापना का पहला चरण सफल, वैज्ञानिक दल लौटा अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों को लेकर मुख्यमंत्री धामी ने उठाए सवाल मुख्यमंत्री ने दी विकास योजनाओं के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती के लिए 218 करोड़ की वित्तीय स्वी... कम मतदान वाले बूथों पर अब 75 प्रतिशत से अधिक मतदान का लक्ष्य, स्वीप अभियान तेज स्कूलों में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को ढाई करोड़ स्वीकृत विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग ने ली दो दिवसीय उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के नए राज्यपाल नियुक्त, सीएम ने दी बधाई हरिद्वार कुंभ-2027 की पहचान को मिलेगा नया विस्तार, प्रधानमंत्री मोदी के सरकार प्रमुख के रूप में राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर कैबिनेट ने पारित क... सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चैहान से की मुलाकात

[t4b-ticker]

Wednesday, October 14, 2026
Homeउत्तराखण्डविधानसभा चुनाव के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग ने ली दो दिवसीय उच्च...

विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग ने ली दो दिवसीय उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2027 की तैयारियों के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित उच्च स्तरीय दो दिवसीय समीक्षा बैठक का मंगलवार को समापन हो गया है। समीक्षा बैठक में दोनों मंडालयुक्त, पुलिस रेंज के प्रभारी, पुलिस स्टेट नोडल सहित सभी जनपदों के जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकध्पुलिस अधीक्षक सहित केंद्र एवं राज्य सरकार की 20 से अधिक प्रवर्तन एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों ने आयोग के प्रतिनिधिमंडल के सामने विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया।
देहरादून के राजपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित इस बैठक में भारत निर्वाचन आयोग के प्रतिनिधिमंडल की ओर से वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त मनीष गर्ग, महानिदेशक मीडिया आशीष गोयल, महानिदेशक आईटी सीमा खन्ना, मुख्य निर्वाचन अधिकारी अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। समीक्षा बैठक के पहले दिन सभी जिलाधिकारीध्जिला निर्वाचन अधिकारियों,उप जिला निर्वाचन अधिकारियों, जिला ईवीएम नोडल अधिकारियों को आयोग की तरफ से विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2027 के दृष्टिगत इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन की प्रथम स्तरीय जांच (ईवीएम-एफएलसी) कार्यशाला भी आयोजित की गई। इस दौरान अयोग की तरफ से आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
मंगलवार को बैठक के दूसरे दिन सभी जिलाधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारियों ने जनपद की चुनाव तैयारियों के सम्बंध में विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। जिलों के पुलिस अधिकारियों ने फोर्स डिप्लायमेंट प्लान सहित अपराध एवं कानून व्यवस्था सम्बंधी प्रस्तुतीकरण दिया। भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों ने अब तक की तैयारियों के सम्बंध में संतोष प्रकट करते हुए सभी अधिकारियों को निर्धारित इलेक्शन प्लाॅनर के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए। इस दौरान अर्द्धसैनिक बल, आबकारी, जीएसटी, परिवहन, वन विभाग, एयपोर्ट अर्थारिटी ऑफ इंडिया,कस्टम सहित 21 एजेंसियों ने चुनाव तैयारियों के सम्बंध में प्रस्तुतीकरण दिया। बैठक में प्रधान सचिव भारत निर्वाचन आयोग एस.बी. जोशी, बी.के. पाठक, कुमांऊ मंडलायुक्त दीपक रावत, गढ़वाल मंडलायुक्त आनंद स्वरुप, आईजी निलेश आनंद भरणे, आईजी कुमांऊ रेंज निवेदिता कुकरेती, प्रभारी आईजी गढ़वाल रेंज विमी सचदेवा, स्टेट पुलिस नोडल आईजी कृष्ण कुमार वीके, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोदंडे सहित सभी डीएम, एसएसपी, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकरी प्रकाश चंद्र दुम्का, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तूदास उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments