Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डविश्व जनसंख्या स्थिरीकरण सप्ताह का समापन

विश्व जनसंख्या स्थिरीकरण सप्ताह का समापन

रुद्रप्रयाग। स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में आयोजित विश्व जनसंख्या स्थिरीकरण सप्ताह’ का समापन हो गया है। इस दौरान तीनों विकासखंड में 138 महिला नसबंदी की गई।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम प्रकाश ने बताया कि ’मां बनने की उम्र वही, जब तन और मन की तैयारी सही’ थीम के साथ गत 11 जुलाई से शुरू हुए विश्व जनसंख्या स्थिरीकरण सप्ताह के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि में 60, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊखीमठ में 53 व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखोली में 25 महिला नसबंदी की गई, सभी 138 महिला नसबंदी ऑपरेशन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि के सर्जन डॉ. वैभव विशाल सिंह व उनकी टीम ने किए। इसके अलावा लाभार्थियों को परिवार नियोजन की अस्थाई विधि सेवा का लाभ दिया गया, जिसमें माला एन, छाया, अंतरा, कॉपर-टी परिवार नियोजन साधन का लाभ  देने के साथ कंडोम का वितरण किया गया। स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की ओर से पहला बच्चा 20 वर्ष की उम्र के बाद हो, वो भी तब जब स्त्री तन व मन से स्वस्थ हो। साथ ही दो बच्चों में तीन वर्ष का अंतर रखने व बच्चों में अंतर रखने के लिए गर्भ निरोधक साधनों का उपयोग करने का  लेकर जागरूक किया गया। बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से परिवार नियोजन के साधन पुरुष नसबंदी कराने पर रुपए 2000 की, महिला नसबंदी कराने पर रूपए 1400 व गर्भ निरोधक उपाय पीपीआईयूसीडी अपनाने पर रुपए 300 व प्रसव के बाद 7 दिन के भीतर नसबंदी अपनाने पर 2200 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments