Latest news
मानसून की संभावित देरी एवं वर्षा की कमी से निपटने के लिए राज्य सरकार तैयारः कृषि मंत्री विदुषी ‘निशंक’ की अपनी माताजी कुसुमकांता की जयंती पर अनूठी श्रद्धांजलि विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के दूसरे चरण का समापन सूबे में चलाया जायेगा ‘खेत बचाओ, जीवन बचाओ’ अभियानः डाॅ. धन सिंह रावत मुख्यमंत्री ने कोचिंग सेंटरों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का फायर सेफ्टी ऑडिट कराने के निर्देश दिए पर्वतीय और दुर्गम क्षेत्रों में 1 जुलाई से बंटेगा तीन महीने का एडवांस राशन सिटी बस ने छह लोगों को कुचला, हालत गंभीर, ड्राइवर को आया हार्टअटैक मसूरी नगर पालिका कार्यालय को ई-मेल से मिली बम से उड़ाने की धमकी, रात्रिकालीन कार्यों को मिली सशर्त अनुमति, लापरवाही पर डीएम का सख्त रुख कैबिनेट में रखे जायेंगे त्रिस्तरीय ढांचा व ओपीएस प्रकरणः डाॅ. धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Wednesday, June 24, 2026
Homeउत्तराखण्डवृक्षमित्र डॉ सोनी ने पौधा लगाकर दिया गौरैया पक्षी के संरक्षण का...

वृक्षमित्र डॉ सोनी ने पौधा लगाकर दिया गौरैया पक्षी के संरक्षण का संदेश

ऋषिकेश। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ऋषिकेश में उत्तराखंड विद्यालीय शिक्षा परिषद की अंतिम प्रश्नपत्र के समाप्ति पर गौरैया संरक्षण दिवस के अवसर पर प्रधानाचार्या रचना अग्रवाल की अध्यक्षता में तथा पर्यावरणविद् वृक्षमित्र डा त्रिलोक चंद्र सोनी के नेतृत्व में विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया तथा चैत्र नवरात्रि के अवसर पर डा सोनी ने विद्यालय के प्रधानाचार्या सहित दस बद्रीनाथ के तुलसी के पौधे शिक्षिकाओं को उपहार में भेंट किये। प्रधानाचार्या रचना अग्रवाल ने कहा पौधा लगाने का जिम्मा हर व्यक्ति का होना चाहिए तभी पर्यावरण का संरक्षण होगा। बोर्ड परीक्षाओं का अंतिम प्रश्नपत्र था हमने वृक्षमित्र डा सोनी के सहयोग से विद्यालय परिसर में पौधों का रोपण किया। गौरैया हमारे परिवार के सदस्य हुआ करता था आज बहुत कम मात्रा में ये चिड़ियाएं दिख रहे हैं हमें इन्हे बचाने का संकल्प लेना होगा।
वर्षो से पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण तथा पौधा उपहार में देने के क्षेत्र में कार्य कर रहे वृक्षमित्र डा त्रिलोक चंद्र सोनी कहते है गांव में हमारे घर के आंगन में पौधे लगे होते थे जिसमे गौरैया (घिनोडू) बैठकर अपने तराने सुनाते थे। पहले के समय में गौरैया घड़ी का संकेत अपने चहचहाट से रात खुलने का एहसास कराती थी। हमारे पूर्वज गौरैया के संरक्षण के लिए अपने घरो के खोली में इनके रहने के घर बनाते थे जहां वें अपने बच्चे देते थे आज सीमेंटेड के पक्के मकानों के बनने से गौरैया के घर उजड़ गए हैं और तकनीकी डिजिटल की दुनिया में मोबाईल के टावर व अन्य उपकरण लगाए जा रहे हैं इनसे निकलने वाले तरंगे कही ना कही इन्हे नुकसान पहुंचा रहे होंगे जिस कारण पक्षियों की तादात में कमी दिखाई दे रही है। डा सोनी ने गौरैया संरक्षण दिवस पर पौधारोपण कर उन्हें संरक्षित करने का संकल्प लिया है। कार्यक्रम में ऋचारानी, मीनाक्षी बुटोला, नेहा पंचभैय्या, मीना आहूजा, सोनिया, बद्री प्रसाद सती, अनूप वशिष्ठ, किरन, दीप्ति पोखरियाल, आरती बडोनी, जीतलाल साह, प्रकाश स्वरूप तिवाड़ी, देव बहादुर थापा, दिलीप बिष्ट आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments