Latest news
उत्तराखण्ड में किसानों की समृद्धि के लिए कृभको का संतुलित उर्वरकों के उपयोग पर जोर निर्दलीय विधायक उमेश विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा देने का एलान दो दिन की कार्यवाही, जवाबदेही की परीक्षा सीएम धामी ने 7,844.18 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया रुड़की में अवैध हथियारों का सौदा नाकाम, 315 बोर के दो तमंचे बरामद नार्को टेस्ट की सहमति के बाद गिरफ्तारीः क्या अंकिता को न्याय दिलाने वाले सवालों के जवाब मिलने से पहल... मुख्यमंत्री ने आदिबद्री मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत मुख्यमंत्री ने देहरादून में महर्षि बाल्मिकी प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा में किया प्रतिभ... मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन

[t4b-ticker]

Thursday, October 29, 2026
Homeउत्तराखण्डवैश्य समाज को संगठित करने का आह्वान

वैश्य समाज को संगठित करने का आह्वान

देहरादून। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन ने संगठन का विस्तार कर वैश्य समाज को संगठित करने का आह्वान किया है। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लच्छू गुप्ता, राष्ट्रीय महामंत्री दीपक सिंघल एवं प्रदेश संयुक्त सचिव उपेंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में स्थानीय श्री हरि होटल में वैश्य महासम्मेलन के नवीन पदाधिकारियों का चयन किया गया, जिसमें जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी पंकज जिंदल को और नगराध्यक्ष शीतल सिंघल को बनाया गया।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लच्छू गुप्ता ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन का विस्तार कर वैश्य समाज को संगठित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वैश्य समाज सेवा भाव में सदैव अग्रणी रहा है और समाज की रीति नीति हमेशा राष्ट्र सेवा भावना की रहती है। वैश्य समाज का व्यक्ति सदैव हर क्षेत्र में काम करने की विशेष क्षमता रखता है। नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेश सिंघल, पूर्व अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, अग्रवाल महासभा के जिलाध्यक्ष महेश मित्तल, ट्रस्ट महामंत्री सुरेश जैन, गौशाला महामंत्री राजेश जिंदल, रक्तदान समिति संरक्षक राजीव गुप्ता, मुकेश गर्ग, बिना साहू, व्यापार मंडल अध्यक्ष सोनू गर्ग, कोषाध्यक्ष दीपेंद्र सिंघल, विनोद मित्तल, दयाराम जिंदल,विशाल मित्तल, सुनील गर्ग, भीमसेन गर्ग आयुष जिंदल, सुधीर मित्तल, संजय जिंदल आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments