Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Friday, September 11, 2026
Homeउत्तराखण्डशिक्षाविद् डॉ. वाचस्पति मैठाणी की जयंती पर ऑनलाइन संस्कृत ज्ञान प्रतियोगिता के...

शिक्षाविद् डॉ. वाचस्पति मैठाणी की जयंती पर ऑनलाइन संस्कृत ज्ञान प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण शुरु

देहरादून। डॉ. वाचस्पति मैठाणी स्मृति मंच द्वारा अखिल भारतीय ऑनलाइन संस्कृत ज्ञान प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण शुरु हो गए हैं। संरक्षक मंडल के सदस्य एवं प्रतियोगिता के राष्ट्रीय संयोजक कैलाशपति मैठाणी ने बताया कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षाविद् स्व. डॉ. वाचस्पति मैठाणी की 76 वीं जयंती पर देववाणी संस्कृत के प्रचार-प्रसार, देव संस्कृति एवं सनातन धर्म की रक्षा तथा छात्र छात्राओं के प्रतिभा विकास हेतु डॉ. वाचस्पति मैठाणी स्मृति मंच द्वारा अखिल भारतीय ऑनलाइन संस्कृतज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में वरिष्ठ नागरिकों को भी प्रतिभाग करने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। यह मंच के लिए भी सम्मान की बात है।
मैठाणी ने बताया कि गीता श्लोक उच्चारण में 9 से 14 वर्ष तक, स्तोत्र गान में 15 से 24 वर्ष तक, रघुवंश महाकाव्य प्रथम सर्ग श्लोक उच्चारण में 25 से 50 वर्ष तक तथा सुभाषित गान में 51 वर्ष से अधिक के नागरिक प्रतिभाग कर सकते हैं। जबकि संस्कृत नृत्य प्रतियोगिता में 9 से 18 वर्ष तक के बालक बालिकाएं प्रतिभाग कर सकेंगे। प्रतियोगिता हेतु प्रतिभागी को अपना परिचय सहित न्यूनतम 3 मिनट व अधिकतम 4 मिनट का वीडियो सुंदर एवं आकर्षक रूप में व्हाट्सएप ग्रुप में 25 जुलाई तक भेजना होगा। उन्होंने बताया कि इस बार भी पांचों प्रतियोगिताओं के लिए प्रतिभागी को निर्णायकों के अलावा फेसबुक पेज पर दर्शकों की संख्या (अपमूे) बढ़ाने का मौका भी दिया जाएगा। जिसमें 1 से 20 अंक तक प्राप्त किए जा सकते हैं। इसके लिए प्रतिभागी फेसबुक पेज पर अपलोड वीडियो को 5 अगस्त 2025 तक अधिक से अधिक लाइक, शेयर व कमेंट संख्या बढ़ाकर अधिक अंक प्राप्त कर सकते हैं। मैठाणी ने कहा कि ऑनलाइन संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में कक्षा 3 से 12 तक के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर सकेंगे। जिसके पंजीकरण की अंतिम तिथि 25 अगस्त एवं ऑनलाइन परीक्षा 26 अगस्त 2025 को गूगल क्चिज के माध्यम से आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि 14 अगस्त को सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम 10 स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं के नाम की घोषणा की जायेगी तथा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को स्व. डॉ. वाचस्पति मैठाणी की 76 वीं जयंती 28 अगस्त 2028 को पुरस्कृत किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments