Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डशिवलोक विकास समिति ने रायपुर थाना प्रभारी गिरीश नेगी को किया सम्मानित

शिवलोक विकास समिति ने रायपुर थाना प्रभारी गिरीश नेगी को किया सम्मानित

देहरादून। शिवलोक विकास समिति की ओर से समिति के पदाधिकारी व सदस्यों ने रायपुर थाना प्रभारी गिरीश नेगी को सम्मानित किया।
समिति की ओर से समाज में उत्कृष्ट कार्य करने एवं क्षेत्र में क़ानून व्यवस्था बनाये रखने, साथ ही क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर आपसी समन्वय स्थापित करने हेतु “सम्मान पत्र” देकर उन्हें सम्मानित किया गया।
विधित हो कि देहरादून में हो रही लगातार भारी वर्षा से नदी नाले उफान पर होने के बावजूद थाना प्रभारी गिरीश नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सहरानीय कार्य किया। नदी में डूबते हुए बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला, वहीं रायपुर क्षेत्र में पानी के बहाव में डूबती हुई कार को पानी से सुरक्षित निकाला गया। इस प्रकार पुलिस कर्मियों ने अपनी ड्यूटी का निर्वहन करते हुए मिशाल पेश की है। पुलिस कर्मियों के इस उत्कृष्ट कार्य के लिए समिति की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले पुलिसकर्मियों में एसएसआई भरत सिंह रावत, हेड कांस्टेबल पंकज कुमार,
कॉस्टेबल-प्रेम पंवार, कॉस्टेबल-चालक दिनेश, कॉस्टेबल सुरेश रमोला व कॉस्टेबल प्रदीप फ़रस्वाण शामिल हैं। सम्मान कार्यक्रम में शिवलोक विकास समिति के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण नवानी, महामंत्री नागेश जुगरान, सचिव राजीव मैथ्यू, वेद प्रकाश, राहुल राजपूत, प्रोफेसर चाँदपुरी आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments