Latest news
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विकास योजनाओं के लिए 496 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी 78 वृद्ध महिलाओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, दवाइयां और सहायक उपकरण वितरित दिव्यांगजनों के लिए रोजगार के नए अवसर, 23 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट उत्तराखण्ड वित्त सेवा संवर्ग के छह अधिकारियों का चयन वेतनमान में हुयी पदोन्नति एफडीए की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस प्रदेश में 23 अक्टूबर से शुरु होगी ईवीएम मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच विकास परियोजनाओं की बाधाओं को दूर करने के लिए विभागीय समन्वय एवं समयबद्ध कार्यवाही पर जोर मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ मुख्यमंत्री ने यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में किया प्रतिभाग मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक

[t4b-ticker]

Saturday, October 24, 2026
Homeउत्तराखण्डश्रद्धा पूर्वक मनाई गई सावन महीने की संग्राद व भाई तारू सिंह...

श्रद्धा पूर्वक मनाई गई सावन महीने की संग्राद व भाई तारू सिंह का शहीदी पर्व

देहरादून। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, आढ़त बाजार देहरादून के तत्वावधान में सावन महीने की संग्राद व भाई तारू सिंह जी का शहीदी दिवस कथा-कीर्तन के रूप में श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। प्रातः नितनेम के पश्चात हजूरी रागी भाई नरेंद्र सिंह ने आसा दी वार का शब्द आगै सुख मेरे मीताघ् पाछै आनद परभ कीता का गायन किया एवं सेवक परिवार के द्वारा रखे गये श्री अखण्ड पाठ साहिब के भोग डाले गये स
हेड ग्रंथी ज्ञानी शमशेर सिंह ने महीने की कथा करते हुए कहा कि श्री गुरु अर्जन देव जी समझाते हैँ कि जो जीव सावन की हरियाली को देख कर अपने मन को गुरु जी के चरणों में समर्पित करते हैं उनका मन-तन प्रभु के सच्चे नाम में लीन हो जाता हैं भाई तारू सिंह जी ने हमें सिखाया है कि केसों की सँभाल किस तरीके से करनी चाहिए क्योंकि गुरु जी केसों को अपनी मोहर बताते हैं। भाई नरेंद्र सिंह हजूरी रागी जत्थे ने शब्द हरि मिलनै नो मन लोचदा करम मिलावन हार का गायन कर संगत को निहाल किया। भाई शमशेर सिंह ने सरबत के भले के लिए अरदास की।
सरदार गुरबख्श सिंह राजन, प्रधान जी के द्वारा आई हुई संगत को संग्राद की बधाई दी। सरदार गुलजार सिंह, महासचिव ने कहा कि वह सारे ही माता-पिता बधाई के पात्र है जिनके द्वारा अपने बच्चों को गुरमत क्लासों में भेजा गया व बच्चों को पंजाबी सीखने के लिए प्रेरित किया। पिछले माह गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में तकरीबन एक माह तक चली पंजाबी व गुरमत सिखलाई की कक्षाओं में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को वह उन अध्यापिकाओं को जिन्होने बच्चों को पंजाबी पढ़ाने की सेवा की,का सम्मान किया गया। प्रतिभागी सभी विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट व प्रोत्साहन हेतु पारितोष प्रदान किए गए,तकरीबन 35 विद्यार्थियों को वह 4 अध्यापिकाओं को सम्मानित किया गया।
मंच का संचालन करते हुए सरदार दविंदर सिंह भसीन ने बताया कि गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के द्वारा संचालित दशमेश अकादमी स्कूल में बच्चों के लिए संगत के सहयोग से नई कम्प्यूटर लैब पुस्तकालय व कॉन्फ्रेन्स हाल का निर्माण किया गया। स.सतनाम सिंह के द्वारा प्रतिभागी सभी विद्यार्थियों का नाम प्रसारित किया। आईं हुई संगत के लिए लंगर की सेवा करने वाले तिलक राज कालरा व दविदर सिंह सहदेव को सम्मानित किया गया ।कार्यक्रम की समाप्ति पर संगत ने लंगर प्रशाद ग्रहण किया। इस अवसर पर प्रधान गुरबक्श सिंह राजन, महासचिव गुलजार सिंह, चरणजीत सिंह चन्नी,गुरप्रीत सिंह जी जोली, सतनाम सिंह,गुरदयाल सिंह,अरविन्दर सिंह, अवीनाश सिंह आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments