Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डसड़क सुरक्षा समिति चुन-चुन कर सड़क दुर्घटना कारकों का कर रही सफाया

सड़क सुरक्षा समिति चुन-चुन कर सड़क दुर्घटना कारकों का कर रही सफाया

देहरादून। मुख्यमंत्री का सेवा, सुरक्षा और सुशासन संकल्प को जिला प्रशासन साकार करने में जुटा है। जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में जिले स्तर पर गठित सड़क सुरक्षा समिति राजधानी की सड़कों पर सुरक्षित यातायात के लिए प्रतिबद्व है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि जीवन सुरक्षा सर्वाेपरि है। सड़कों पर सुरक्षित यातायात में बाधक बन रहे सभी कारकों को समाप्त किया जाएगा। इसके दृष्टिगत यातायात में बाधक बनी 6 देशी विदेशी मंदिरा दुकानों को अन्यत्र शिफ्ट करने का आदेश जारी किया गया है।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 27 मार्च को आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा शहर में बढते सड़का हादसों और ट्रैफिक जाम वाले स्थानों पर मदिरा की दुकानों को मुख्य वजह बताते हुए इन स्थानों से मंदिरा दुकानों को शिफ्ट करने का अनुरोध किया गया था। जीवन सुरक्षा को सर्वाेपरि बताते हुए जिलाधिकारी ने सन पार्क इन चौक, चूना भट्टा, बिन्दाल तिराहा, रोजगार तिराहा स्थित 6 देशी व विदेशी मदिरा दुकानें को शिफ्ट करने निर्णय लिया था। पुलिस के प्रस्ताव पर जन सुरक्षा के लिए खतरा तथा यातायात में बाधक बन रही शराब की दुकानों को 1 सप्ताह के भीतर स्थानांतरित करने के डीएम ने आदेश जारी कर दिए हैं।
राज्य सरकार ने शराब की दुकानों, उप दुकानों के चलते स्थानीय विरोध, कानून व्यवस्था में बाधा, जन आक्रोश परिलक्षित होने पर जिलाधिकारी को निर्णय लेने हेतु अधिकृत किया गया है। जिलाधिकारी ने जनसुरक्षा से जु़ड़े मुद्दो पर कड़ा रूख अपनाए हुए हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि जनसुरक्षा से किसी भी कीमत पर खिलवाड नही होने दिया जाएगा। जिला प्रशासन के लिए जीवन सुरक्षा सर्वाेपरि है। राजधानी की सड़कों को सुरक्षित यातायात के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्व है। कहा कि सड़कों पर सुगत यातायात में अवरोधकों को बर्दाश्त नही किया जाएगा। इसी क्रम में मा0 सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए अधिकारों से सशक्त जीवनदायनी सड़क सुरक्षा समिति जनहित में निरंतर कड़े निर्णण ले रही है।
जिलाधिकारी के अभिनव प्रयासों से राजधानी की सड़कों पर सुरक्षा के दृष्टिगत 23 स्थानों पर यातयात में बाधक बने विद्युत पोल शिफ्ट किए जा रहे है। लेफ्ट टर्न फ्री व 16 स्थानों पर दुकानों का विस्थापन, 10 स्थानों पर पुलिस बूथ शिफ्ट, जाखन संचार कट, 6 नम्बर पुलिया सर्विस लेन व स्लीप वे निर्माण प्रकिया तेजी से चल रही है। सड़क सुरक्षा को लेकर संचालित कार्याे की जिलाधिकारी स्वंय मॉनिटिरिंग भी कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments