Latest news
कुम्भ मेला के दृष्टिगत सीएम ने हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी परिवार और समाज को जोड़ने तथा अपनी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का माध्यमः सीएम दो माह तक प्रदेशभर में संचालित होगा ‘जल-कृषि समृद्धि अभियान’: जलागम मंत्री केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चैबंद धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गढ़वाली कविताओं की गूंज के साथ संपन्न हुआ 10 दिवसीय उत्तराखण्ड कौथिग मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन आपदा प्रबंधन दिवस की रूपरेखा तय मुख्य सचिव ने सभी विभागों को जारी किए विस्तृत दिशा-निर्देश मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चैड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन

[t4b-ticker]

Friday, November 6, 2026
Homeउत्तराखण्डसांस्कृतिक विरासत के वाहक हैं उत्तराखंड के मेलेः रेखा आर्या

सांस्कृतिक विरासत के वाहक हैं उत्तराखंड के मेलेः रेखा आर्या

कटारमल/अल्मोड़ा। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने रविवार को अल्मोड़ा के कटारमल स्थित ऐतिहासिक सूर्य मंदिर में आयोजित सूर्य पर्व मेले में हिस्सा लिया। यह आयोजन पौष माह के अंतिम रविवार को प्रतिवर्ष किया जाता है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में लगने वाले सभी मेले हमारी संस्कृति और विरासत के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि सड़क व अन्य सुविधाएं बढ़ने के बाद से कटारमल सूर्य मंदिर धार्मिक पर्यटन का बड़ा केंद्र बनता जा रहा है।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि भारतीय पुरातत्व विभाग जल्द ही इस मंदिर के सुंदरीकरण का कार्य शुरू करने वाला है, इसके लिए बजट को मंजूरी मिल चुकी है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार उत्तराखंड के सभी धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण और प्रचार प्रसार में जुटी है, जो विकास भी-विरासत भी की भावना के अनुरूप है।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने मंदिर में पूजन और हवन किया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा, मंडल अध्यक्ष गणेश जलाल, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र दयाल, ब्लॉक प्रमुख हवालबाग हिमानी कुंडू, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम पालीवाल, अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष कुंदन राम, स्याही देवी मंडल महामंत्री देवेंद्र मेहरा, नरेंद्र बिष्ट, मजखाली मंडल अध्यक्ष दीपक बोरा, ग्राम प्रधान उमा देवी, वीरेंद्र चिलवाल, विपिन पाठक, गोपाल खोलिया, हरीश रौतेला, महेंद्र बिष्ट, राजू रावत, दिनेश वर्मा, नवीन आर्य आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments