Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएम धामी युवा वर्ग के हितैषी, न्याय जरूर होगाः दुष्यंत गौतम

सीएम धामी युवा वर्ग के हितैषी, न्याय जरूर होगाः दुष्यंत गौतम

देहरादून। भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि विकास मे बाधक नकल जिहाद को नेस्तानाबूत करने के लिए धामी सरकार प्रतिबद्ध है। भट्ट ने कहा कि साजिश मे लगे किसी को भी बख्सा नही जायेगा। युवाओं को भड़काने के लिए नकल जिहाद का स्वरूप दिया जा रहा है, जिस पर पार्टी संगठन और सरकार सतर्क है।
बीजेपी प्रदेश संगठनात्मक कार्यशाला दौरान पत्रकारों के सवालों के जवाब मे भट्ट ने कहा कि परीक्षा प्रारंभ होने के आधे घंटे के पश्चात जो वातावरण तैयार किया गया वह गहरी साजिश है। उन्होंने कहा कि यह परीक्षा केंद्र संचालित करने वाले इंस्टीट्यूट की छवि को भी धूमिल करने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि इस साजिश की पुलिस जांच कर रही है और दूध का दूध तथा पानी का पानी साबित हो जायेगा। प्रदेश मे नकल जिहाद चलाकर युवाओं को भड़काने और अराजकता का वातावरण तैयार करने की कोशिशों को सफल नही होने दिया जायेगा। भट्ट ने कहा कि राज्य मे धामी सरकार द्वारा 25 हजार लोगों को रोजगार दिया जाना हो या पारदर्शी परीक्षा का आयोजन कर नकल विरोधी कानून सब जनता जानती है। विपक्षी लव जिहाद, लैंड जिहाद, थूक जिहाद अथवा यूसीसी जैसे कानूनों का शुरुआत से ही विरोध कर रहा है और सीएम धामी को इसका श्रेय न मिले इसे लेकर प्रपंच करता रहता है। उन्होंने कहा कि भाजपा हर जिहाद को सरंक्षण और पोषित करने वालों को कानूनी दायरे मे लायेगी।
पार्टी के प्रदेश प्रभारी राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और युवा सीएम पुष्कर सिंह धामी युवाओं के हितैषी हैं और उनके हित मे कई कई निर्णय लिये हैं। उन्होंने युवाओं के नकल विरोधी अभियान पर कहा कि इस मुद्दे पर सरकार नियमानुसार कार्यवाही कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments