Latest news
नये सहकारी बैंक खोलने को आरबीआई को भेजे प्रस्तावः डॉ रावत कैंट विधायक सविता कपूर बनीं देवभूमि मातृशक्ति संगम की संरक्षक, मातृशक्ति के उत्थान पर दिया जोर मुख्यमंत्री नगाण गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में हुए सम्मिलित जिला मजिस्ट्रेट ने गुंडा नियंत्रण अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए दो कुख्यात अपराधी किए जिला ब... सेना के जवान और सेवादार जुटे हैं हेमकुंट साहिब ट्रेक पर बर्फ हटाने के कार्य में सीएम घोषणाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिये निर्देश मुख्यमंत्री की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति का असर, भूमि धोखाधड़ी पर प्रशासन ने कसा शिकंजा मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण मैपिंग कार्य में प्राप्त दावे-आपत्तियों का समयबद्ध करें निस्तारणः सी... बुद्ध पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी हिंदी और भारतीय भाषाओं में निहित है विकसित भारत का भविष्यः डॉ. निशंक

[t4b-ticker]

Sunday, May 3, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएम ने विश्वकर्मा जयंती पर दी बधाई

सीएम ने विश्वकर्मा जयंती पर दी बधाई

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। विश्वकर्मा जयंती की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्वकर्मा जयंती न केवल एक धार्मिक अवसर है, बल्कि यह कर्मशीलता, रचनात्मकता और तकनीकी कौशल का उत्सव भी है। विश्वकर्मा जयंती का यह पर्व प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले उद्यमियों, शिल्पियों व श्रमवीरों को सम्मानित करने का भी अवसर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्वकर्मा जयन्ती हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है, जो हमें सिखाता है कि हर रचना, हर निर्माण एक तपस्या है। इस अवसर पर हम सभी को यह संकल्प लेना होगा कि शिल्प, कला, विज्ञान और तकनीक के अधिष्ठाता विश्वकर्मा द्वारा दिखाए गए जनकल्याण के मार्ग को अपनाकर देश एवं उत्तराखण्ड की उन्नति में योगदान देने का प्रयास करें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments