Latest news
युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की मुख्यमंत्री धामी ने बीआरओ गेस्ट हाउस में बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की समीक्षा की मुख्यमंत्री के निर्देशों पर स्वास्थ्य विभाग की मुस्तैदी, चारधाम यात्रा बनी सुरक्षित व सुगम

[t4b-ticker]

Thursday, April 23, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार आएंगे पौड़ी स्थ्सित अपने पैतृक गांव पंचूर

सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार आएंगे पौड़ी स्थ्सित अपने पैतृक गांव पंचूर

पौड़ी गढ़वाल। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार 6 फरवरी को पौड़ी गढ़वाल स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर आ सकते हैं। संभावना है कि योगी आदित्यनाथ क्षेत्र में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री योगी के आगमन की सूचना पर क्षेत्र में उत्साह और खुशी का माहौल है। स्थानीय प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अपने पैतृक क्षेत्र यमकेश्वर ब्लॉक के दौरे पर आ सकते हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत वह अपने गांव पंचूर पहुंचकर एक निजी समारोह में शामिल होंगे। साथ ही क्षेत्र के विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे। बताया जा रहा है कि सीएम योगी जनता इंटर कॉलेज, चमकोटखाल में नवनिर्मित कक्षा कक्षों के लोकार्पण समारोह में शामिल होंगे। खास बात यह है कि इसी विद्यालय में योगी आदित्यनाथ ने कक्षा 9 तक की पढ़ाई की थी। इसलिए यह दौरा भावनात्मक रूप से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सीएम के संभावित दौरे को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
यमकेश्वर और बिथ्याणी क्षेत्र में हेलीपैड तैयार किए जा रहे हैं। जबकि सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर भी अधिकारियों ने बैठकें शुरू कर दी हैं। स्थानीय लोगों में भी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। क्योंकि, वर्षों बाद वह अपने छात्र जीवन से जुड़े संस्थानों में पहुंचेंगे।
पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर एसडीएम चतर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि, शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का क्षेत्र में कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम को लेकर तैयारी पूरी की जा रही है। सुरक्षा को लेकर भी पूरे इंतजाम किए गए हैं।
गौरतलब है कि योगी आदित्यनाथ इससे पहले भी समय-समय पर अपने गांव पहुंचकर विभिन्न धार्मिक और पारिवारिक कार्यक्रमों में भाग लेते रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उनका अपने गांव और क्षेत्र से जुड़ाव हमेशा बना रहा है, जिसके कारण उनके आगमन को लेकर लोगों में विशेष उत्साह है। ग्रामीणों के लिए यह गर्व का विषय है कि पंचूर गांव का बेटा आज देश के सबसे बड़े राज्यों में से एक उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री है। उनके दौरे को लेकर स्थानीय स्तर पर तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं और लोग अपने लोकप्रिय नेता के स्वागत की तैयारी में जुट गए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments