Latest news
डॉ. निशंक के दिल्ली आवास पर दिग्गजों का मंथन उत्तराखंड में नवाचार आधारित शिक्षा मॉडल के विकास पर फोकस आयुष मंत्री मदन कौशिक ने राष्ट्रीय आयुष मिशन की समीक्षा की कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए सचिव से लगाई गुहार -मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की कई योजनाओं का शुभारंभ मुख्य सचिव ने समन्वित, प्रभावी एवं समयबद्ध आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली स्थापित किए जाने के निर्देश... चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो का तीन दिवसीय एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम संपन्न ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’, शौर्य दिवस के अवसर पर कारगिल वीरों को दी जाएगी श्रद्धांजलि अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया

[t4b-ticker]

Saturday, July 25, 2026
Homeउत्तराखण्डसीबीसी ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया

सीबीसी ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया

देहरादून। केंद्रीय संचार ब्यूरो, नैनीताल और पिथौरागढ़ द्वारा स्वच्छता और एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक करना है।
नैनीताल में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, इसाई नगर, हल्द्वानी में स्वच्छोत्सव कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों के बीच आशुभाषण और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। देवेंद्र और शगुन ने आशुभाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर विभाग द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री प्रवीण जोशी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला और उन्हें दैनिक जीवन में स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया। बागेश्वर में कंट्री वाइड पब्लिक स्कूल, कठैतबाड़ा में स्वच्छता के लिए विशेष अभियान 5.0 और एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत गोष्ठी, समूह चर्चा और व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्री सुरेश खेतवाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यार्थियों के लिए भाषण, चित्रकला और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं तथा विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रमों में विभाग के अधिकारी, विद्यालयों के प्रधानाचार्य और शिक्षक सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की तथा इस दिशा में निरंतर योगदान देने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments