Latest news
फीस जमा न होने पर स्कूल ने किया परीक्षा से बाधित; डीएम ने प्रोजेक्ट नंदा-सुंनदा से दी विदुषी की फीस कुंभ मेले की तैयारियां तेज, अपर मेलाधिकारी ने स्वर्गाश्रम क्षेत्र के 16 घाटों का किया निरीक्षण ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, मनीराम मार्ग का भवन सील बजट में आठ मूल मंत्रों से सरकार ने साधा संतुलन सीएम धामी ने सदन में पेश किया 1.11 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट युवती पर जानलेवा हमला करने का आरोपी छात्र गिरफ्तार सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग को लेकर कांग्रेस विधायकों ने किया प्रदर्शन गैरसैंण में राज्यपाल के अभिभाषण के साथ विधानसभा का बजट सत्र शुरू भाजपा को कल्याणकारी बजट और सार्थक चर्चा की उम्मीद शिक्षा, रोजगार और रिवर्स पलायन जैसे क्षेत्रों मे हुआ अभूतपूर्व कार्यः चौहान

[t4b-ticker]

Tuesday, March 10, 2026
Homeउत्तराखण्डसुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज उपनल कर्मचारियों के वेतन मामले में सीएम से...

सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज उपनल कर्मचारियों के वेतन मामले में सीएम से मिला संयुक्त मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल

देहरादून। कुमाऊं मण्डल का सबसे बड़ा अस्पताल सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज इन दिनों अपने कर्मचारियों के आन्दोलन की वजह से चर्चा में है। बीते छह महीनों से उपनल कर्मचारियों को वेतन न मिलने के कारण कर्मचारी परेशान हैं। जिसको लेकर पूर्व मंत्री एव विधायक बंशीधर भगत व उपनल कर्मचारी सयुंक्त मोर्चा के संयोजक विनोद गोदियाल के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री से भेंट कर वार्ता की। जिस पर जल्द ही वेतन संबंधी समस्या का निस्तारण करने आश्वासन मिला।
बता दें कि सुशीला तिवारी अस्पताल में रोजाना हजारों मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। अस्पताल की व्यवस्था को सुचारू रखने में उपनल कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। ये कर्मचारी सफाई, मरीजों की देखभाल और अन्य जरूरी सेवाओं में योगदान देते हैं। जबकि पिछले छह महीनों से वेतन न मिलने के कारण इनका जीवन संकट में है।
उपनल कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रदेश संयोजक विनोद गोदियाल ने बताया कि बिना वेतन के बच्चों की पढ़ाई, दवाइयां और घरेलू खर्च चलाना कर्मचारियों के लिए असंभव हो गया है। कर्मचारियों के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री से मिलकर सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज में कार्यरत उपनल कर्मचारियों के वेतन समस्या के निस्तारण को लेकर सचिव स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा आर राजेश कुमार की उपस्थिति में वार्ता की।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार सचिव स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा ने सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज के उपनल कर्मचारियों के वेतन संबंधी समस्या का निस्तारण दो दिवसों के अंदर करने का आश्वासन दिया। इस दौरान प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महेश भट्ट, प्रदेश महामंत्री विनय प्रसाद, प्रदेश उपाध्यक्ष पूरण चंद्र भट्ट, विभागीय अध्यक्ष शम्भुदत्त बुधानी आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments