Latest news
एमडीडीए ने मैसानिक लॉज में 77 अवैध निर्माणों को सील किया सूबे की 13 उत्कृष्ट सहकारी समितियों को किया सम्मानित सूबे में गठित होंगे आठ नये सहकारी संघः डाॅ. धन सिंह रावत श्रीलंका के अधिकारियों को भाया उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल ‘समाधान दिवस’ में डीएम का एक्शन मोड, लापरवाह अधिकारियों को चेताया कांवड़ यात्रा से पूर्व सभी निर्माणाधीन कार्यों को पूर्ण किया जाएः मंत्री प्रदीप बत्रा 27 वर्षीय हार्ट अटैक मरीज की अत्याधुनिक बायोएब्जॉर्बेबल स्टेंट से सफल एंजियोप्लास्टी परिवहन मंत्री ने रामनगर और टनकपुर में निर्माणाधीन बस स्टेशनों के निर्माण कार्यों की समीक्षा की मुख्य सचिव ने नाबार्ड की उच्च स्तरीय समिति की बैठक ली उत्तराखंड प्रीमियर लीग में पहली बार उतरेगी मसूरी शेरू क्लासिक, युवाओं को मिलेगा बड़ा मंच

[t4b-ticker]

Monday, July 6, 2026
Homeउत्तराखण्डसूबे की 13 उत्कृष्ट सहकारी समितियों को किया सम्मानित

सूबे की 13 उत्कृष्ट सहकारी समितियों को किया सम्मानित

देहरादून। देहरादून में आयोजित ‘सहकार मंथन’ कार्यक्रम में विभागीय मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत के हाथों प्रदेशभर की 13 उत्कृष्ट सहकारी समितियों को प्रशस्ति प्रत्र देकर सम्मानित किया गया। जिसमें एमपैक्स बागेश्वर, पनुवानौला (अल्मोडा), गडोलिया (टिहरी), कुमौड (पिथौरागढ़), चम्पावत, कुवंरपुर (नैनीताल), गोपेश्वर (चमोली), पनियाला (हरिद्वार), सुखरो (पौड़ी), विकासनगर (देहरादून), नौगांव (उत्तरकाशी), जसपुर (ऊधमसिंह नगर) तथा अगस्त्यमुनि (रूद्रप्रयाग) शामिल है। इसके अलावा नाबार्ड द्वारा चयनित उत्कृष्ट बैंकों जिला सहकारी बैंक चमोली व पौड़ी को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट कार्य करने पर दुधारखाल बहुउद्देशीय सहकारी समिति (पौड़ी गढ़वाल) तथा सिद्ध बाबा कृषक उत्पादक संगठन (एफपीओ), पौड़ी को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड आवास एवं निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड, काशीपुर द्वारा जनपद ऊधम सिंह नगर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ एवं देहरादून में लगभग 10 करोड़ 24 लाख 35 हजार रुपये की लागत से निर्मित विभिन्न कार्यालय भवनों का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया गया। इसके अलावा इस अवसर पर विभागीय मंत्री ने महिला स्वयं सहायता समूह उज्ज्वल, होशियारी एवं माता वैष्णवी को पाँच-पाँच लाख रुपये के ब्याज मुख्य पर ऋण के चेक प्रदान किये। इसके अलावा गुजारना बहुउद्देशीय सहकारी समिति एवं सरोना समिति को माइक्रो एटीएम भी वितरित किये गये।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments