Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डसेममुखेम से सप्तसेम पर्यटन मार्ग को ट्रेक आफ द ईयर 2026 घोषित...

सेममुखेम से सप्तसेम पर्यटन मार्ग को ट्रेक आफ द ईयर 2026 घोषित करवाने की मांग

देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज से भेंट कर नौगांव व चिन्याली सौड मे मार्ग और आवास गृह तथा सेममुखेम से सप्तसेम पर्यटन मार्ग को ट्रेक आफ द ईयर 2026 घोषित करवाने की मांग सहित क्षेत्र में किए गाँवों को सड़क संपर्क से जोड़ने के लिए ज्ञापन सौंपा। चौहान ने ज्ञापन मे कहा कि जनपद् उत्तरकाशी के विखासखण्ड चिन्याली सौड व नौगांव के अंतर्गत आने वाले पर्यटन मार्ग व आवास गृह की अति आवश्यकता है, जिससे सम्बन्धित क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ व क्षेत्र में रहने वाले क्षेत्रवासियों को रोजगार की कमी से निजात मिले। इसमे विकासखण्ड चिन्यालीसौड के ग्राम पंचायत जगडगांव दिचली, बनकोट से सेममुखेम एवं सप्तसेम की दूरी 28 किमी0 जगडगांव तक जो कि वाहन के माध्यम से तय होती है और उक्त ग्राम सभाओं से सेमुमखेम एवं सप्तसेम की दूरी मात्र 6 किमी0 है, जो कि पैदल तय की जाती है। इस हेतु उक्त 6 किमी सेममुखेम से सप्तसेम पर्यटन मार्ग को ट्रेक ऑफ द ईयर 2026 घोषित करवाया जाय। विकासखण्ड नौगांव के पर्यटन क्षेत्र राजगढी व मां रेणुका देवी मंदिर सरनौल तथा श्रीजमदग्नि ऋषि आश्रम थान में पर्यटक आवास गृह का निर्माण हेतु स्वीकृति दी जाय।
नौगांव चिन्यालीसौड के अंतर्गत आने वाले मसाल गांव, गंगटाडी, पालर-मस्सू, पौल गांव, रौतल व मुर्खिल मे मार्ग निर्माण, मसाल गांव-गंगटाडी मोटर मार्ग पर पुल निर्माण हेतु स्वीकृति, ग्राम पालर-मस्सू से फरी तक मोटर मार्ग निर्माण हेतु स्वीकृति ग्राम सभा पौल गांव में स्वीकृत सडक का सर्वे बदलने हेतु रौंतल से मुरखील मोटर मार्ग का निर्माण हेतु स्वीकृति दी जाय। चौहान ने कहा कि इन ग्राम पंचायतो के सडक निर्माण कार्यों से गाँवों की तस्वीर बदल जायेगी और विकास तथा रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। इसके अलावा क्षेत्र मे रिवर्स पलायन भी बढ़ेगा। चौहान ने कहा कि लोनिवि तथा पर्यटन मंत्री ने गंभीरता से इन पर निर्णय का आश्वासन दिया। साथ ही शीघ्र स्वीकृति की बात कही।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments