Latest news
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गढ़वाली कविताओं की गूंज के साथ संपन्न हुआ 10 दिवसीय उत्तराखण्ड कौथिग मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन आपदा प्रबंधन दिवस की रूपरेखा तय मुख्य सचिव ने सभी विभागों को जारी किए विस्तृत दिशा-निर्देश मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चैड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन बादशाहीथौल में एसआईआर पर युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित, 200 छात्र-छात्राओं ने किया प्रतिभाग ट्रामाडोल तस्करी गिरोह का एक और सदस्य गिरफ्तार, अब तक पांच आरोपी दबोचे गढ़वाल के विकास को लेकर सांसद अनिल बलूनी की बड़ी पहल जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें दर्ज, एडीएम एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं स्वस्थ लोकतंत्र के लिए निष्पक्ष, सकारात्मक और जिम्मेदार पत्रकारिता अत्यंत आवश्यकः सीएम

[t4b-ticker]

Thursday, November 5, 2026
Homeउत्तराखण्डसेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल में अखिल भारतीय आईपीएससी टेनिस टूर्नामेंट का शानदार उद्घाटन

सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल में अखिल भारतीय आईपीएससी टेनिस टूर्नामेंट का शानदार उद्घाटन

देहरादून। सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल, देहरादून में आज अखिल भारतीय आईपीएससी बालिका टेनिस टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन हुआ। देशभर के 13 प्रतिष्ठित विद्यालयों की छात्राएं इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। टूर्नामेंट 1 जून से प्रारंभ होकर 5 जून को फाइनल मुकाबले के साथ समाप्त होगा।टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल के बर्सर शिशिर श्रीवास्तव ने किया। स्वयं खेलों के प्रति गहरी रुचि रखने वाले श्री श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि यह पीढ़ी पहले की पीढ़ियों से कहीं अधिक भाग्यशाली है। उन्होंने कहा, हमारे समय में न संस्कृति थी, न बुनियादी ढांचा और न ही परिवार का साथ। हम केवल जुनून की वजह से खेलते थे। लेकिन यह पीढ़ी अलग है कृ इनके पास जुनून भी है, परिवार का समर्थन भी, अत्याधुनिक सुविधाएं भी और खेल संस्कृति भी। यह पीढ़ी टेनिस के क्षितिज पर दशकों तक चमकने वाले सितारे देगी।
उद्घाटन समारोह में डिफेंडिंग चैम्पियन द डेली कॉलेज, इंदौर की टेनिस कप्तान ने न्यायसंगत खेल, विनम्रता और परस्पर सम्मान की शपथ पढ़ी, जिसे सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों ने दोहराया और खेल भावना के साथ खेलने का संकल्प लिया। सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल के हेडमास्टर डॉ. दिलीप कुमार पांडा आधिकारिक दौरे पर होने के कारण समारोह में उपस्थित नहीं हो सके, परंतु उन्होंने प्रत्येक खिलाड़ी के लिए एक विशेष संदेश भेजा। उन्होंने लिखा खिलाड़ियों को टेनिस की दुनिया में अपनी पहचान बनाएं। अपने कौशल को एक ऐस की तरह तेज करें। उनका करियर फोरहैंड की तरह मजबूत हो। जीवन में नेट केवल कमजोरियों को रोके, ताकि वे और ऊंचा उठकर सर्विस करें कृ न केवल टेनिस कोर्ट पर, बल्कि जीवन में भी। विद्यालय के खेल प्रभारी श्री कंवलजीत सिंह धालीवाल ने इस टूर्नामेंट के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि युवा अवस्था में खिलाड़ी सबसे अधिक लचीले और ऊर्जावान होते हैं, शरीर की प्रतिक्रिया क्षमता भी इसी समय सर्वोत्तम होती है। इसीलिए विश्व के सर्वश्रेष्ठ कोच विद्यालयों से ही युवा प्रतिभाओं का चयन करते हैं। उन्होंने कहा, ष्इन खिलाड़ियों में से कई एक दिन राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करेंगी। उन्होंने बताया कि सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल का उद्देश्य देश की युवा प्रतिभाओं को एक उचित मंच प्रदान करना है। इस टूर्नामेंट में देशभर के 13 विद्यालय भाग ले रहे हैं। डिफेंडिंग चैम्पियन द डेली कॉलेज, इंदौर से लेकर अनेक प्रतिष्ठित विद्यालयों की छात्राएं इस प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments