Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डसोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाओं पर यात्री ध्यान न देंः महाराज

सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाओं पर यात्री ध्यान न देंः महाराज

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि चारधाम यात्रा सुव्यवस्थित एवं निर्बाध गति से चल रही है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर इधर-उधर की पुरानी भ्रामक वीडियो पोस्ट कर चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों से वस्तुओं के अधिक दाम वसूलने की अफवाह फैला रहे हैं। ऐसी सभी अफवाहों से सावधान रहे। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि चारधाम यात्रा रुटों पर बेरोजगार युवा ऋण लेकर अपने काम धंधे करते हैं। इस प्रकार की भ्रामक खबरों से उनको भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है और प्रदेश की बदनामी होती है।
उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा के विभिन्न पड़ावों पर स्थित दुकानों से यदि यात्रियों को कोई वस्तु मैदानी क्षेत्रों की अपेक्षा कुछ अधिक दाम पर मिलती है तो उसका सबसे प्रमुख कारण वस्तुओं के वहां तक पहुंचने पर ट्रांसपोर्टेशन की लागत में आने वाली वृद्धि है। इसलिए सोशल मीडिया पर अनावश्यक और भ्रामक वीडियो या तथाकथित सूचना पोस्ट कर यात्रियों को भ्रमित न करें। महाराज ने स्थानीय दुकानदारों से भी आग्रह किया है कि वह भी अपनी सभी सेवाओं को अतिथि देवो भवः की अपनी संस्कृति के अनुरूप गुणवत्ता युक्त रखने के साथ-साथ उचित मूल्य पर यात्रियों को दें ताकि प्रदेश में पर्यटकों की संख्या में उत्तरोत्तर वृद्धि हो सके। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रृद्धालुओं और प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर आने वाले पर्यटकों के स्वागत और सत्कार का हम सभी को विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए।
उन्होंने कहा है कि यदि कोई अनावश्यक रूप से अधिक दाम वसूलता है तो यात्री अपनी लिखित शिकायत दर्ज करवा सकता है। महाराज ने बताया कि चारधाम यात्रा को लेकर श्रृद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है। 30 अप्रैल 2025 से प्रारम्भ हुई चारधाम यात्रा के पंजीकरण के तहत अभी तक 26,49, 640 (छब्बीस लाख उन्चास हजार छह सौ चालीस) यात्री अपना पंजीकरण करवा चुके हैं। जबकि ढाई लाख के लगभग श्रद्धालु अभी तक धामों में दर्शनों का लाभ उठा चुके हैं। उन्होंने कहा कि जीएमवीएन के गेस्ट हाऊसों के आधार पर कहा जा सकता है कि बड़ी संख्या में श्रद्धालु चारधाम का रुख करेंगे। कहा कि फरवरी 2025 से शुरू हुई जीएमवीएन गेस्ट हॉउसों की ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के तहत अभी तक कुल 12,45,31,172 (बारह करोड़ पैंतालीस लाख इक्कीस हजार एक सौ बहत्तर) रुपये से अधिक की बुकिंग भी की जा चुकी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments