Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Friday, September 11, 2026
Homeउत्तराखण्डस्यानाचट्टी में यमुना नदी पर निर्माणाधीन ब्रिज का कार्य एक सप्ताह में...

स्यानाचट्टी में यमुना नदी पर निर्माणाधीन ब्रिज का कार्य एक सप्ताह में करें पूराः डीएम

उत्तरकाशी। लगातार हो रही बारिश के मद्देनजर जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को स्यानाचट्टी में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया और चल रहे कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात शीघ्र बहाल किया जाय और वैकल्पिक मार्ग का निर्माण युद्धस्तर पर किया जाए तथा सभी आवश्यक संसाधन तत्काल मौके पर उपलब्ध कराए। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता एनएच को स्यानाचट्टी में यमुना नदी पर निर्माणाधीन ब्रिज का कार्य एक सप्ताह में पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राहत, बचाव एवं पुनर्बहाली कार्यों में पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य किया जाए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी बड़कोट को ट्रांसशिपमेंट व्यवस्था को अधिक प्रभावी,सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के निर्देश दिए। वैकल्पिक पैदल मार्ग पर आवाजाही वाले संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा के दृष्टिगत पर्याप्त संख्या में रस्सिया तथा सोलर लाइट सहित सुरक्षा व्यवस्था के सभी जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने सिंचाई विभाग द्वारा यमुना नदी पर संचालित चैनलाइजेशन कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने नदी के प्रवाह को सुचारु बनाए रखने के लिए कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही गढ़गाड़ क्षेत्र में नदी के प्रवाह में बाधा बने मलबे को तत्काल हटाने के लिए अभियान तेज करने को कहा। जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि चैनेलाइजेशन कार्य में मशीनों की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि नदी का प्रवाह सामान्य बना रहे और संभावित जोखिम को न्यूनतम किया जा सके। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि प्रशासन हर स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और प्रभावित क्षेत्र में राहत, सुरक्षा एवं यातायात बहाली के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ तेजी से पूरा कराया जाएगा। निरीक्षण के दौरान एसडीएम बृजेश तिवारी, सीओ चंचल शर्मा, ईई सिंचाई पन्नी लाल, ईई एनएच मनोज रावत, डीडीएमओ शार्दूल गुस्साई , एसडीओ लोनिवि ध्वजवीर तोमर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments