Latest news
राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस लाइन में आयोजित की गई परेड शनिवार से फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए बंद मुख्यमंत्री ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल क्लबः धामी उत्तराखंड पुलिस को मिला नया ध्वज और प्रतीक चिन्ह युद्ध स्तर पर संचालित हों राहत एवं बचाव कार्यः मुख्यमंत्री पुलिस लाइन सभागार में आयोजित हुई ‘राष्ट्रीय महिला आयोग, आपके द्वार’ महिला जनसुनवाई अभद्र भाषा का प्रयोग करने और परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा चमोली में हुआ हेलीकॉप्टर क्रेश, पायलट सहित छह लोग थे सवार

[t4b-ticker]

Sunday, November 1, 2026
Homeउत्तराखण्डस्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत बहुउद्देशीय स्वास्थ्य शिविर आयोजित

स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत बहुउद्देशीय स्वास्थ्य शिविर आयोजित

देहरादून। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, डोईवाला में भारत सरकार के स्वास्थ्य विभाग के स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत एक बृहद बहुउद्देशीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन माननीय विधायक डोईवाला, श्री बृजभूषण गैरोला एवं नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी, चिकित्सा अधीक्षक, डॉक्टरों, नर्सों सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी भी उपस्थित रहे। शिविर में रक्तदान शिविर और दिव्यांग शिविर का भी विशेष आयोजन किया गया। डॉ. केवल सिंह भंडारी के आग्रह पर विधायक, अध्यक्ष एवं अन्य अतिथियों ने रक्तदान में भाग लिया, जिससे अनेक मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराया जा सका। साथ ही दिव्यांगजनों को प्रमाण पत्र और आवश्यक सामग्री वितरित की गई।
इस अवसर पर अतिथियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा प्रदान की जा रही चिकित्सीय सेवाओं का निरीक्षण किया और केंद्र की व्यवस्थाओं की सराहना की। विधायक एवं अध्यक्ष ने केंद्र को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
शिविर में कुल 599 व्यक्तियों का पंजीकरण हुआ। इनमें जनरल ओपीडी में 42 मरीज़, काया चिकित्सा विभाग में 123 मरीज़, अस्थि रोग विभाग में 56 मरीज़, स्त्री रोग विभाग में 130 मरीज़, दन्त रोग विभाग में 16 मरीज़, बाल रोग विभाग में 51 मरीज़, नेत्र रोग विभाग में 47 मरीज़, एसआईटी विभाग में 22 मरीज़, अल्ट्रा साउंड विभाग में 45 मरीज़ की जाँच की गई। इसके अलावा कई अन्य विभागों में भी मरीज़ों ने जांच करवाई। शिविर की सफलता में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, चिकित्सा अधीक्षक, डॉक्टरों, नर्सों एवं सहयोगी स्टाफ के साथ-साथ विभिन्न विभागों के चिकित्सकों और कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments