Latest news
रुड़की में अवैध हथियारों का सौदा नाकाम, 315 बोर के दो तमंचे बरामद नार्को टेस्ट की सहमति के बाद गिरफ्तारीः क्या अंकिता को न्याय दिलाने वाले सवालों के जवाब मिलने से पहल... मुख्यमंत्री ने आदिबद्री मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत मुख्यमंत्री ने देहरादून में महर्षि बाल्मिकी प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा में किया प्रतिभ... मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 728 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति मुख्यमंत्री ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताः सीएम

[t4b-ticker]

Wednesday, October 28, 2026
Homeउत्तराखण्डस्वास्थ्य विभाग को मिले सात और विशेषज्ञ चिकित्सक

स्वास्थ्य विभाग को मिले सात और विशेषज्ञ चिकित्सक

देहरादून। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को सात और विशेषज्ञ चिकित्सक मिल गये हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत ‘यू कोट, वी पे’ मॉडल के तहत चयनित इन विशेषज्ञ चिकित्सकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौखुटिया, डीडीहाट, बीरोंखाल तथा उप जिला चिकित्सालय गैरसैण में तैनाती दी गई है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती से इन अस्पतालों में आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया होगी साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी भी दूर होगी।
प्रदेश सरकार राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार दुरूस्त करने में जुटी है। राजकीय चिकित्सा इकाईयों में आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिले इसके लिये सरकार द्वारा आधुनिक चिकित्सका उपकरणों से लेकर चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टॉफ व अन्य सपोर्टिंग स्टॉफ की लगातार तैनाती कर रही है। इसके साथ ही सरकार द्वारा प्रदेश में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को भी चरणबद्ध तरीके से दूर कर रही है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत ‘यू कोट, वी पे’ मॉडल के तहत 7 विशेषज्ञ चिकित्सकों का चयन किया गया है, जिनमें एनेस्थेटिस्ट व पीडियाट्रिशियन के 2-2 जबकि ऑब्स्टेट्रीक एंड गायनी के 3 विशेषज्ञ चिकित्सक शामिल है। विभागीय अनुबंध के तहत चयनित इन विशेषज्ञ चिकित्सकों को विभिन्न जनपदों की चिकित्सा इकाईयों में तैनाती दे दी गई है। जिसमें डॉ. आर. हेमचन्द्रन (एनेस्थेटिस्ट), डॉ. देविका खत्री (ऑब्स्टेट्रीक एंड गायनी) तथा डॉ. अनंत गुप्ता (पीडियाट्रिशियन) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौखुटिया, अल्मोड़ा में तैनाती दी गई है। इसी प्रकार डॉ. विशाल प्रताप सिंह (एनेस्थेटिस्ट) व डॉ. शिल्पा भानुदास (ऑब्स्टेट्रीक एंड गायनी) को उप जिला अस्पताल गैरसैण, चमोली, डॉ. ममता थपलियाल (ऑब्स्टेट्रीक एंड गायनी) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल, पौड़ी गढ़वाल तथा डॉ. किशन सिंह महर (पीडियाट्रिशियन) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डीडीहाट, पिथौरागढ़ में तैनाती दी गई है। विशेषज्ञ चिकित्सकों के आने से इन अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी दूर होगी साथ ही मरीजों को और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।
स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत का कहना है कि राज्य सरकार प्रदेशभर की चिकित्सा इकाईयों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती के लिये संकल्पबद्ध है। एनएचएम के अंतर्गत यू कोड, वी पे योजना के तहत सात विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती चौखुटिया, बीरोंखाल, गैरसैण व डीडीहाट में कर दी गई है। इन विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती से मरीजों को स्थानीय स्तर पर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ होंगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments