Latest news
श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर पर की समीक्षा स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरों को किया नमन मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम ने की अहम बैठक एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्दे... जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का ढाई वर्षों से लंबित देयकों का भुगतान शीघ्र किए जाएः अग्रवाल उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा

[t4b-ticker]

Sunday, August 23, 2026
Homeउत्तराखण्डस्वास्थ्य विभाग को मिले 30 और विशेषज्ञ चिकित्सक

स्वास्थ्य विभाग को मिले 30 और विशेषज्ञ चिकित्सक

देहरादून। सूबे के स्वास्थ्य विभाग को 30 और विशेषज्ञ चिकित्सक मिल गये हैं। इन विशेषज्ञ चिकित्सकों की नवीन तैनाती को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अनुमोदन दे दिया है। इसके साथ ही विभाग में विशेषज्ञ चिकित्सकों की संख्या में और इजाफा हुआ है। पीजी कोर्स पूर्ण करने उपरांत विभाग में सेवाएं देने से आम लोगों को इन विशेषज्ञ चिकित्सकों की विशेषज्ञता को लाभ मिलेगा साथ ही दूरस्थ व ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं और सुदृढ़ होंगी।
प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। सरकार की मंशा प्रत्येक चिकित्सा इकाईयों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती कर आम लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करना है। इसी कड़ी में स्वास्थ्य विभाग को 30 और नये विशेषज्ञ चिकित्सक मिल गये हैं। पोस्ट ग्रेजुएशन पाठ्यक्रम पूरा करने के बाद राज्य सेवा में लौटे इन विशेषज्ञ चिकित्सकों की नवीन तैनाती को सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मंजूरी दे दी है। इन विशेषज्ञ चिकित्सकों को उनके विशेषज्ञता के अनुरूप विभिन्न जनपदों में एक यूनिट के रूप में तैनाती दी गई है ताकि विशेषज्ञ चिकित्सकों का आपसी समन्वय बना रहे और मरीजों को आसानी से उपचार मिल सके। जिसमें बागेश्वर जनपद में एक-एक ईएनटी, ऑब्स एंड गायनी तथा एनेस्थीसियोलॉजी की तैनाती की गई है। इसी प्रकार पौड़ी जनपद में जनरल सर्जरी, रेस्पेरेट्री मेडिसिन, एनेस्थीसियोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स के एक-एक विशेषज्ञ चिकित्सक जबकि जनरल मेडिसिन व ऑब्स एंड गायनी के 2-2 विशेषज्ञ चिकित्सकों को तैनाती दी गई है। पिथौरागढ़ में ऑब्स एंड गायनी, पैथोलॉजी, फॉरेंसिक मेडिसिन, एमडी माइक्रोबायोलॉजी के एक-एक विशेषज्ञ चिकित्सक भेजे गये हैं। रूद्रप्रयाग में पीडियाट्रिक्स, जनरल मेडिसिन तथा एमडी एनेस्थीसियोलॉजी, हरिद्वार में कम्युनिटी मेडिसिन, एनेस्थीसियोलॉजी तथा एमएस जनरल सर्जरी, उत्तरकाशी में जनरल सर्जरी, ईएनटी, एमडी एनेस्थीसियोलॉजी, ऑप्थलमोलॉजी, चमोली में जनरल मेडिसिन, एमएस ईएनटी तथा देहरादून जनपद में एमडी पैथोलॉजी, एनेस्थीसियोलॉजी व एमडी फॉरेंसिक मेडिसिन की तैनाती की गई है। इन विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती से न सिर्फ प्रदेश का स्वास्थ्य तंत्र सुदृढ़ होगा बल्कि आम लोगों को स्थानीय स्तर पर विशेषज्ञ चिकित्सकों के माध्यम से उचित उपचार मिलेगा। साथ ही चार धाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों को भी विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं सुलभ होंगी।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का कहना है कि सूबे में विशेषज्ञ चिकित्सकों की निरंतर तैनाती की जा रही है। 30 और नये विशेषज्ञ चिकित्सक आने से प्रदेश की चिकित्सा सेवाओं को और अधिक मजबूती मिलेगी, जिसका लाभ सीधे तौर पर आम लोगों को मिलेगा।
पीजी कोर्स के उपरांत विभाग में लौटे विशेषज्ञ चिकित्सकों को एक यूनिट के रूप में विभिन्न जनपदों में नवीन तैनाती दी गई। जिसमें डॉ. मुकेश वर्मा को जिला चिकित्सालय बागेश्वर, डॉ. सोनम सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गरूड़ तथा डॉ. शिप्रा चन्द्रा को मुख्य चिकित्साधिकारी बागेश्वर के अधीन तैनाती दी गई है। इसी प्रकार डॉ. दीपिका, डॉ. आशीष सांगवान व डॉ. मोनिका नौटियाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बीरोंखाल पौड़ी, डॉ. दीक्षा बिष्ट व डॉ. गरिमा उप जिला चिकित्सालय थलीसैण, डॉ. शिल्पी व डा. प्रीति गौड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पाबौं, डॉ. संजय डालाकोटी को उप जिला चिकित्सालय कोटद्वार में तैनाती दी गई है। डॉ. रूचिका कविदयाल, डॉ. कमल किशोर, डॉ. निवेदिता सजवाण व डॉ. मणि भूषण पंत को जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़, डॉ. हेमा असवाल, डॉ. गिरीश सिंह रावत व डॉ. किरण रावत को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अगस्तमुनि, डा. भारती बलूनी को जिला चिकित्सालय हरिद्वार, डॉ. पल्लवी वर्मा व डॉ. गार्गी त्यागी को उप जिला चिकित्सालय रूड़की, डा. सीमा शर्मा को जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी, डॉ. आजम अकील को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़कोट, डॉ. गौरव कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चिन्यालीसौड़ तथा डॉ. लोकेश कुमार को मुख्य चिकित्साधिकारी उत्तरकाशी के अधीन नवीन तैनाती मिली है। इसी प्रकार डॉ. श्रेय कुमार को जिला चिकित्सालय चमोली, डॉ. अमन सैफी को उप जिला चिकित्सालय गैरसैंण, डॉ. शैफाली देउपा को उप जिला चिकित्सालय ऋषिकेश, डॉ. अंजली पंवार को उप जिला चिकित्सालय विकासनगर तथा डॉ. नितिन मलिक को जिला चिकित्सालय कोरोनेशन देहरादून में तैनाती दी गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments