Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डहमारे होते हुए क्षेत्र में धात्री महिला, बुजुर्ग, बच्चों  पर अन्न संकट...

हमारे होते हुए क्षेत्र में धात्री महिला, बुजुर्ग, बच्चों  पर अन्न संकट नामुमकिनः डीएम

देहरादून। सुदूरवर्ती क्षेत्र जौनसार बाबर में लगभग 250 सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता  दो महीने से गोदान से राशन नहीं उठा रहे थे जिससे क्षेत्र में धात्री महिला, बुजुर्ग, बच्चों स्कूली बच्चे के मिड डे मील हेतु अन्न संकट उत्पन्न होने की गिरफ्त में था, जिससे अनाज आवंटन एवं खाद्य प्रबंधन अव्यवस्था  उत्पन्न कर दी थी।  जिलाधिकारी सविन बंसल ने समस्या का यथा समय संज्ञान लेते हुए क्षेत्र में  जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय टीम भेजी। टीम ने खाद्यान्न  विक्रेताओं से  विस्तारपूर्वक चर्चा कर उनकी जिम्मेदारी  का भान दिलाया तथा प्रशासन के इरादे बताते हुए जिला प्रशासन की शक्ति का भी आभास कराया।
जिला प्रशासन की टीम द्वारा सरकारी सस्ते गल्ले के प्रबंधकों को जहां उनकी जिम्मेदारी का एहसास कराया वहीं जिला प्रशासन की शक्तियों का भी आभास कराते हुए काफी हुई लंबे समय से चली आ रही खाद्यान्न आवंटन अव्यवस्था पर रोक लगाई। अगले सप्ताह से आंतरिक गोदाम से खाद्यान्न उठान शुरू हो जाएगा। जिला प्रशासन  सरकारी मशीनरी से घर घर राशन बंटवाने  की व्यवस्था कर चुका था।
जनपद देहरादून के पर्वतीय आन्तरिक गोदामों में उचित दर विक्रेताओं द्वारा खाद्यान्न एवं ई-पॉस मशीन न उठाये जाने के सम्बम्ध में विरोध था इसमें आ रही समस्यों के समाधान हेतु जिलाधिकारी सविन बंसल ने  अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) की अध्यक्षता में  समिति का गठन किया था। गठित समिति द्वारा  जौनसार बावर जनजाति सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता एसोशियेसन  से  वार्ता की, वार्ता में पदाधिकारी एवं  भारी संख्या में सदस्य उपस्थित हुये।
बैठक में निर्णय लिया गया कि खाद्यान्न उठान के साथ ई-पॉस मशीन का प्रशिक्षण 07 जून से प्रारम्भ किया जायेगा। साथ ही समस्त पर्वतीय आन्तरिक गोदामों में उचित दर विक्रेता 10 से 12 की संख्या में प्रतिदिन खाद्यान्न एवं ई-पॉस मशीन उठान एवं प्रशिक्षण शुरू करेंगें। सभी गोदाम प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि प्रत्येक दिन गोदाम खुला रखकर खाद्यद्यान्न एवं ई-पॉस मशीन का वितरण सुनिश्चित करेंगे तथा निरन्तर अपने कार्यस्थल अपनी उपस्थिति बनाये रखेगें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments