Latest news
एफडीए का बड़ा अभियान, दूध-पनीर समेत कई खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे घ्सशस्त्र सीमा बल क्षेत्रक मुख्यालय अल्मोड़ा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन देहरादून में दलहन उत्पादन को बढ़ाने को क्लस्टर आधारित माइक्रोप्लानिंग पर जोर हर रविवार गांव पहुंचेगा भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ, एक घंटा करेगा समाज के नाम तमकनाला आपदा पर सीएम धामी की सीधी नजर मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं देवराणा मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए धनराशि स्वीकृत करने के लिए सीएम का आभार व्यक्त किया शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने पौड़ी से किया ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का शुभारम्भ हेमकुंड साहिब के कपाट 10 अक्टूबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

[t4b-ticker]

Wednesday, August 12, 2026
Homeउत्तराखण्डहर रविवार गांव पहुंचेगा भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ, एक घंटा करेगा समाज के...

हर रविवार गांव पहुंचेगा भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ, एक घंटा करेगा समाज के नाम

देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखण्ड के एनजीओ प्रकोष्ठ द्वारा प्रदेशभर में “एक रविवार एक गांव, एक घंटा समाज के नाम” सामाजिक सेवा अभियान शुरू किया जा रहा है। अभियान के तहत प्रत्येक रविवार एक गांव में पहुंचकर ग्रामीणों के साथ संवाद करते हुए एक घंटे का सामाजिक सेवा कार्य किया जाएगा। यह अभियान 15 अगस्त 2026 से शुरू होकर अगले स्वतंत्रता दिवस तक निरंतर चलाया जाएगा। अभियान के प्रदेश संयोजक सुशील बहुगुणा ने बताया कि अभियान का उद्देश्य बड़े और खर्चीले आयोजन करना नहीं, बल्कि गांवों तक पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित करना, उनकी स्थानीय आवश्यकताओं को समझना और अपनी क्षमता के अनुसार छोटे लेकिन उपयोगी सामाजिक कार्य करना है।
अभियान के सफल संचालन के लिए मधु जैन, प्रदेश सह-संयोजक, एनजीओ प्रकोष्ठ को “एक रविवारदृएक गांव अभियान की संयोजक” बनाया गया है। दायित्व मिलने पर मधु जैन ने प्रदेश संगठन एवं एनजीओ प्रकोष्ठ के नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि अभियान को प्रदेश के अधिकाधिक गांवों तक पहुंचाने के लिए जिला संयोजकों, सह-संयोजकों, स्थानीय एनजीओ, सामाजिक संस्थाओं और ग्रामवासियों के साथ समन्वय स्थापित किया जाएगा।
कार्यक्रम के तहत पहले 10 मिनट संवाद एवं संकल्प, अगले 40 मिनट सेवा कार्य तथा अंतिम 10 मिनट समीक्षा और अगले रविवार की योजना के लिए निर्धारित होंगे। गांव की आवश्यकता के अनुसार स्वच्छता, पौधारोपण, जलस्रोतों की सफाई, बुजुर्गों से मुलाकात, दिव्यांगजनों की सहायता, नशामुक्ति जागरूकता तथा जरूरतमंद परिवारों की सहायता जैसे कार्य किए जाएंगे। अभियान के प्रथम नियमित रविवार का विषय “मेरा गांवदृमेरी जिम्मेदारी” रखा गया है। प्रदेश संयोजक सुशील बहुगुणा ने कहा कि “यदि प्रत्येक रविवार केवल एक घंटा समाज के लिए समर्पित किया जाए तो छोटे-छोटे प्रयास मिलकर बड़े सामाजिक परिवर्तन का आधार बन सकते हैं।”

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments