Latest news
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गढ़वाली कविताओं की गूंज के साथ संपन्न हुआ 10 दिवसीय उत्तराखण्ड कौथिग मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन आपदा प्रबंधन दिवस की रूपरेखा तय मुख्य सचिव ने सभी विभागों को जारी किए विस्तृत दिशा-निर्देश मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चैड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन बादशाहीथौल में एसआईआर पर युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित, 200 छात्र-छात्राओं ने किया प्रतिभाग ट्रामाडोल तस्करी गिरोह का एक और सदस्य गिरफ्तार, अब तक पांच आरोपी दबोचे गढ़वाल के विकास को लेकर सांसद अनिल बलूनी की बड़ी पहल जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें दर्ज, एडीएम एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं स्वस्थ लोकतंत्र के लिए निष्पक्ष, सकारात्मक और जिम्मेदार पत्रकारिता अत्यंत आवश्यकः सीएम

[t4b-ticker]

Thursday, November 5, 2026
Homeउत्तराखण्डहवालात के अंदर मौत का सच क्या है, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज

हवालात के अंदर मौत का सच क्या है, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज

देहरादून। राजधानी में पुलिस कस्टडी के दौरान एक पीआरडी (प्रांतीय रक्षक दल) जवान की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला रायपुर थाना देहरादून का है, जहां हिरासत में रखे गए जवान सुनील रतूड़ी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। घटना के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है, जबकि परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर पुलिस को लाडपुर स्थित एक पेट्रोल पंप से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति पेट्रोल भरवाने के बाद भुगतान नहीं कर रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि व्यक्ति नशे की हालत में था। काफी समझाने के बाद भी जब वह नहीं माना, तो उसे हिरासत में लेकर थाने लाया गया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ शराब पीकर वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया। थाने में हंगामा करने के बाद उसे हवालात में बंद कर दिया गया। लेकिन कुछ ही देर बाद जवान बेसुध अवस्था में मिला। पुलिसकर्मी तुरंत उसे कोरोनेशन अस्पताल देहरादून लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद जब पुलिस ने हवालात की जांच की, तो पता चला कि जवान का शव कंबल से बने फंदे में लटका मिला था, जिससे मामला और गंभीर हो गया।
घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से कराया जा रहा है। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी की जा रही है ताकि किसी भी तरह की पारदर्शिता पर सवाल न उठे। पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी रही, जबकि परिजनों ने हंगामा करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की।घटना की सूचना मिलते ही आईजी आनंद स्वरूप और एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के अनुसार, “प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी।” देहरादून की यह घटना पुलिस कस्टडी में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। फिलहाल सभी की निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हैं, जो इस मामले की सच्चाई सामने लाने में अहम भूमिका निभाएगी।

उठ रहे हैं कई सवाल
हवालात के अंदर इतनी बड़ी घटना कैसे हुई?
क्या वहां पर्याप्त निगरानी थी?
क्या यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई और वजह?
इन सवालों के जवाब फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही सामने आ पाएंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments