Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डहाउस ऑफ हिमालयाज के कॉर्ट का मंत्री जोशी ने किया उद्घाटन

हाउस ऑफ हिमालयाज के कॉर्ट का मंत्री जोशी ने किया उद्घाटन

देहरादून। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून स्थित हाथीबड़कला स्थित सेन्ट्रियो मॉल में हाउस ऑफ हिमालयाज के कार्ट का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने स्टॉल पर प्रदर्शित उत्पादों का निरीक्षण किया और हाउस ऑफ हिमालयाज के तहत उपलब्ध विभिन्न स्थानीय उत्पादों की जानकारी ली। उन्होंने डिजिटल पेमेंट के माध्यम से कार्ट से खरीददारी भी की।
इस दौरान ग्राम्य विकास मंत्री जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिजिटल इंडिया मुहिम का उल्लेख करते हुए कहा कि आज गांव की महिलाएं भी तकनीक से जुड़ रही हैं और डिजिटल माध्यम से लेन-देन कर रही हैं, जो कि एक सशक्त और समावेशी भारत की दिशा में सकारात्मक संकेत है। उन्होंने कहा कि यह पहल ग्रामीण समुदाय विशेषकर महिलाओं के सतत आर्थिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मंत्री ने विशेष रूप से फिल्म्स, परफ्यूम्स, उत्तराखंड रेशम के शॉल और स्टोन प्रोडक्ट्स की सराहना की और सुझाव दिया कि इन प्रीमियम उत्पादों को इस प्रकार प्रदर्शित किया जाए ताकि वे आमजन को आकर्षित कर सकें और मॉल की प्रकृति के अनुसार उपयुक्त स्थान पर प्राइम लोकेशन में रखे जाएं।
ग्राम्य विकास मंत्री ने बताया कि हाउस ऑफ हिमालयाज एक अम्ब्रेला ब्रांड है, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिसंबर 2023 को वोकल फॉर लोकल और लोकल टू ग्लोबल अभियान के तहत किया था। इसका उद्देश्य उत्तराखंड के स्वयं सहायता समूहों, महिला किसानों और ग्रामीण उद्यमियों द्वारा निर्मित प्रीमियम उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि राज्य में अब तक लगभग 67 हजार स्वयं सहायता समूह गठित किए जा चुके हैं, जो करीब 4.92 लाख ग्रामीण परिवारों की महिलाओं को संगठित करते हैं। वर्तमान में 1.63 लाख महिलाएं ष्लखपति दीदीष् बन चुकी हैं, जो वार्षिक एक लाख रुपये से अधिक की आय अर्जित कर रही हैं। हाउस ऑफ हिमालयाज के माध्यम से अब तक करीब 1.50 करोड़ से अधिक के उत्पादों की बिक्री हो चुकी है। इन उत्पादों को ई-कॉमर्स और क्यू-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स जैसे अमेजन, ओएनडीसी और जिओमार्ट के माध्यम से वैश्विक बाजारों तक पहुँचाया जा रहा है। साथ ही लूलू ग्रुप, स्पाइसेस बोर्ड और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पैकेजिंग जैसी संस्थाओं के साथ एमओयू भी किए गए हैं। मंत्री जोशी ने बताया कि देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट के बाद अब सेन्ट्रियो मॉल में यह कार्ट लॉन्च किया गया है, जिससे हिमालयी उत्पाद अब शहरी ग्राहकों के लिए भी आसानी से सुलभ होंगे। मंत्री ने ग्राम्य विकास विभाग की पूरी टीम को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि यह पहल राज्य में गरीबी उन्मूलन की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। इस दौरान अपर सचिव झरना कमठान, मण्डल अध्यक्ष प्रदीप रावत, भावना चैधरी, ज्योति कोटिया, उपायुक्त ग्राम्य विकास एके राजपूत सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments