Latest news
डॉ. निशंक के दिल्ली आवास पर दिग्गजों का मंथन उत्तराखंड में नवाचार आधारित शिक्षा मॉडल के विकास पर फोकस आयुष मंत्री मदन कौशिक ने राष्ट्रीय आयुष मिशन की समीक्षा की कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए सचिव से लगाई गुहार -मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की कई योजनाओं का शुभारंभ मुख्य सचिव ने समन्वित, प्रभावी एवं समयबद्ध आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली स्थापित किए जाने के निर्देश... चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो का तीन दिवसीय एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम संपन्न ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’, शौर्य दिवस के अवसर पर कारगिल वीरों को दी जाएगी श्रद्धांजलि अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया

[t4b-ticker]

Friday, July 24, 2026
Homeउत्तराखण्डहितधारकों की संयुक्त टीम ने किया मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण

हितधारकों की संयुक्त टीम ने किया मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण

रुद्रप्रयाग। उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में सुरक्षित दवाएं सुरक्षित जीवन नामक जनहितकारी अभियान के तहत जनपद में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। अभियान के तहत जिला मुख्यालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला स्वास्थ्य विभाग, औषधि निरीक्षक एवं अन्य संबंधित हितधारकों की संयुक्त टीम ने मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण का उद्देश्य जनपद में संचालित मेडिकल दुकानों पर दवाओं की गुणवत्ता, वैधता, उचित भंडारण, रजिस्ट्रेशन, फार्मासिस्ट की उपस्थिति तथा औषधियों के विक्रय से संबंधित कानूनी प्रावधानों के पालन की जांच करना था। निरीक्षण के दौरान टीम ने कई मेडिकल स्टोर्स का दौरा किया और उनके दस्तावेजों, दवाओं की एक्सपायरी डेट, स्टोरेज कंडीशन एवं बिलिंग प्रक्रिया का अवलोकन किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने बताया कि यह अभियान आम जनमानस को सुरक्षित, प्रमाणित एवं वैध दवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक सराहनीय पहल है। इससे न केवल उपभोक्ताओं की स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित होगी, बल्कि बाजार में अवैध रूप से बिकने वाली नकली या एक्सपायरी दवाओं पर भी नियंत्रण पाया जा सकेगा। औषधि निरीक्षक अमित आजाद ने मौके पर उपस्थित मेडिकल स्टोर संचालकों को औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक रूल्स के प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी और नियमों का कठोरता से पालन करने को लेकर निर्देशित किया। इस दौरान कमलेश नेगी आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments