Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डहेलीकॉप्टर की आपातकालीन लैंडिंग, सरकार कराएगी जांचः महाराज

हेलीकॉप्टर की आपातकालीन लैंडिंग, सरकार कराएगी जांचः महाराज

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोकनिर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम, मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग के बडासू क्षेत्र में हेलीकॉप्टर की आपातकालीन की लैंडिंग के बाद उसमें सवार सभी लोगों की सकुशलता के लिए पायलट की सूझबूझ की प्रसंशा करते हुए हादसे को बेहद गंभीरता से लेते हुए कहा कि सरकार इसकी जांच करवायेगी।
श्री महाराज ने कहा कि जिस प्रकार से पायलट ने समय रहते खामी को भाँप लिया और नज़दीक में खाली सड़क देखकर आपातकालीन लैंडिंग करवाई उसको देखकर लगता है कि अगर पायलट सड़क पर हेलीकॉप्टर नहीं उतारता तो यह दुर्घटना बड़ी हो सकती थी। उन्होंने कहा कि बद्री-केदार की कृपा से हेलीकॉप्टर में सवार सभी पांचों यात्री सुरक्षित हैं, जबकि पायलट को हल्की चोट आई है। फिलहाल इस घटना का हेली शटल सेवा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। मैं हादसे में घायल हुए सभी यात्रियों व पायलट के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। लेकिन इस आपातकालीन लैंडिंग की वजह क्या रही इस बात की सरकार जांच अवश्य करेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments