Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्ड1000 मेगावाट के टिहरी पीएसपी की दूसरी यूनिट की सीओडी प्रक्रिया शुरू

1000 मेगावाट के टिहरी पीएसपी की दूसरी यूनिट की सीओडी प्रक्रिया शुरू

ऋषिकेश। भारत की नवीकरणीय ऊर्जा के बुनियादी ढांचे की महत्वपूर्ण प्रगति में, टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड, प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम ने उत्तराखंड के टिहरी में 1000 मेगावाट के वैरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज प्लांट (पीएसपी) की दूसरी यूनिट(250 मेगावाट) के लिए सीओडी प्रक्रिया की सफल शुरुआत की घोषणा की। टिहरी पीएसपी का यह विकास भारत की जलविद्युत क्षमताओं में एक महत्वपूर्ण प्रगति को दर्शाता है क्योंकि टिहरी पंप स्टोरेज प्लांट न केवल देश की पहली वैरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज सुविधा है, बल्कि किसी भी केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम द्वारा कार्यान्वित अपनी तरह की सबसे बड़ी सुविधा भी है। प्रथम यूनिट जून, 2025 से पहले से ही सफलतापूर्वक प्रचालित हो रही है, दूसरी इकाई की सीओडी प्रक्रिया का प्रारंभ, एक तकनीकी रूप से उन्नत एवं ग्रिड-संतुलन हेतु स्वच्छ ऊर्जा के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ता प्रदान करने में टीएचडीसीआईएल के नेतृत्व को और महत्वपूर्ण बनाता है।
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के सचिव पंकज अग्रवाल (आईएएस) उपस्थित थे, जिन्होंने विद्युत मंत्रालय के अपर सचिव आकाश त्रिपाठी (आईएएस), विद्युत मंत्रालय के संयुक्त सचिव मोहम्मद अफजल, एनटीपीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक गुरदीप सिंह, टीएचडीसीआईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक आर. के. विश्नोई, निदेशक (कार्मिक) शैलेन्द्र सिंह, निदेशक (तकनीकी) भूपेन्द्र गुप्ता एवं निदेशक (वित्त) सिपन कुमार गर्ग की विशिष्ट उपस्थिति में वर्चुअल मोड के माध्यम से दूसरी इकाई के प्रचालन की आधिकारिक शुरुआत की।
विद्युत मंत्रालय के सचिव पंकज अग्रवाल (आईएएस) ने समारोह को संबोधित करते हुए दूसरी यूनिट की वाणिज्यिक संचालन तिथि प्रक्रिया के शुभारंभ की सराहना की। उन्होंने विद्युत तथा आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल की ओर से टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ परियोजना से जुड़ी अनुबंध एजेंसियों को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्युत मंत्रालय को इस उपलब्धि पर गर्व है, जो पूरी टीम की प्रतिबद्धता और तकनीकी उत्कृष्टता को दर्शाता है। एनटीपीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक गुरदीप सिंह ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए टीएचडीसीआईएल की टीम को बधाई दी। टीएचडीसीआईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक आर. के. विश्नोई ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि को हासिल करने के लिए किए गए अथक प्रयासों के लिए पूरी टीएचडीसीआईएल टीम और कार्यान्वयन एजेंसियों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं। श्री विश्नोई ने कहा कि टिहरी पीएसपी में दूसरी यूनिट की सीओडी प्रक्रिया का प्रारंभ न केवल टीएचडीसीआईएल द्वारा एक अत्याधुनिक तकनीकी सफलता का प्रतीक है, बल्कि भारत की ऊर्जा स्वतंत्रता की दिशा में एक दृढ़ कदम का भी संकेत देता है। शैलेंद्र सिंह, निदेशक (कार्मिक) ने टीम पीएसपी, टिहरी के अटूट समर्पण और सहयोग की सराहना की और इस उपलब्धि का श्रेय टीएचडीसीआईएल की मानव शक्ति के सामूहिक प्रयास को दिया। निदेशक (तकनीकी) भूपेंद्र गुप्ता ने टीम पीएसपी, टिहरी को अपनी हार्दिक बधाई दी और कहा कि यह उपलब्धि टीएचडीसीआईएल की सुदृढ़ तकनीकी दक्षता और सतत ऊर्जा बुनियादी ढांचे के विकास के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती है। निदेशक (वित्त) सिपन कुमार गर्ग ने इस उपलब्धि को हासिल करने में टीम टीएचडीसीआईएल के समर्पण पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 1000 मेगावाट का यह संयंत्र परिचालन लचीलापन प्रदान करेगा और ग्रिड स्थिरता में महत्वपूर्ण योगदान देगा, जिससे अंततः दीर्घकालिक राजस्व की प्राप्ति एवं तकनीकी लचीलापन सुनिश्चित होगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments