Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeअपराध12 हजार रुपये की रिश्वत लेते उद्यान निरीक्षक रंगे हाथों गिरफ्तार

12 हजार रुपये की रिश्वत लेते उद्यान निरीक्षक रंगे हाथों गिरफ्तार

देहरादून। उधम सिंह नगर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत सतर्कता विभाग ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए उद्यान विभाग के एज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अधिकारी पर आम के पेड़ों की कटाई की अनुमति देने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है।
जानकारी के अनुसार उद्यान विभाग के ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक बादल पाण्डे किच्छा स्थित उद्यान सचल दल केंद्र में तैनात हैं। शिकायतकर्ता ने सतर्कता विभाग को जानकारी दी थी कि उसके खेत में लगे 16 आम के पेड़ों को काटने की अनुमति देने के बदले अधिकारी ने 12 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है। शिकायत मिलने के बाद सतर्कता विभाग की टीम ने मामले की जांच की, जिसमें शिकायत प्रथम दृष्टया सही पाई गई। इसके बाद टीम ने योजना बनाकर जाल बिछाया।
गुरुवार को जैसे ही शिकायतकर्ता ने तय योजना के अनुसार आरोपी अधिकारी को 12 हजार रुपये की रिश्वत दी, मौके पर मौजूद सतर्कता टीम ने कार्रवाई करते हुए ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक बादल पाण्डे को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सतर्कता विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है।
सतर्कता विभाग की इस कार्रवाई को सरकारी विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ एक सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है। अधिकारियों ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी किसी कार्य के बदले रिश्वत मांगता है तो इसकी शिकायत तुरंत सतर्कता विभाग से करें, ताकि ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जा सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments