Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Tuesday, September 8, 2026
Homeउत्तराखण्ड13वीं राज्य स्तरीय इंस्पायर अवार्ड विज्ञान प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर हुई...

13वीं राज्य स्तरीय इंस्पायर अवार्ड विज्ञान प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर हुई समीक्षा बैठक

देहरादून। डॉल्फिन पीजी इंस्टिट्यूट ऑफ बायोमेडिकल एंड नेचुरल साइंसेज, देहरादून में 16 एवं 17 अप्रैल को आयोजित होने वाली 13वीं राज्य स्तरीय इंस्पायर अवार्ड विज्ञान प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता 2025-26 की तैयारियों की समीक्षा मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद ढौंडियाल के नेतृत्व में की गई।
बैठक में जिला समन्वयक सुधीर कांति द्वारा प्रतियोगिता की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की गई। उन्होंने विभिन्न व्यवस्थाओं जैसे प्रतिभागियों के आवागमन, आवास, भोजन तथा कार्यक्रम के सफल संचालन से संबंधित तैयारियों की जानकारी दी। इस प्रतियोगिता में राज्य के 13 जनपदों से लगभग 129 बाल वैज्ञानिक एवं उनके मार्गदर्शक शिक्षक प्रतिभाग करेंगे। बैठक के दौरान आयोजन स्थल तक प्रतिभागियों के सुगम पहुंच, आवासीय व्यवस्था, भोजन, उद्घाटन समारोह में मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों के स्वागत एवं प्रोटोकॉल अनुपालन, तथा बाल वैज्ञानिकों के मॉडलों के निरीक्षण संबंधी व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। सभी प्रभारी एवं सह-प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की असुविधा या व्यवधान उत्पन्न न हो तथा प्रतिभागियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। इस अवसर पर डॉल्फिन इंस्टिट्यूट के निदेशक डॉ. वी. के. नागपाल ने आयोजन के सफल संचालन हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में डॉ. ज्ञानेंद्र अवस्थी, प्रशासनिक अधिकारी सुधीर भारती, प्रधानाचार्य शैलेश कुमार श्रीवास्तव, दिनेश चंद्र नौटियाल, जिला संदर्भ दाता रिचा जुयाल, समन्वयक संजय मौर्य (चकराता), सरदार दलजीत सिंह (रायपुर), मीडिया प्रभारी सुरेंद्र कुमार सहगल, आशीष डबराल (कालसी), दिगंबर सिंह नेगी (विकासनगर), पवन शर्मा एवं वीरेंद्र रावत (सहसपुर), नरेश कोटनाला, राजीव अग्रवाल, स्मिता सेमवाल, स्वाति गुसाईं, सारिका सिरोही, रमन कुमार, कविता रावत, विजय द्विवेदी, राकेश शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments