Latest news
यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्ड13 तोले सोना लेकर फरार हुआ कारीगर, पुलिस ने शुरू किया तलाशी...

13 तोले सोना लेकर फरार हुआ कारीगर, पुलिस ने शुरू किया तलाशी अभियान

देहरादून: ज्वेलरी दुकान में काम पर रखा गया युवक काम के दूसरे दिन लाखों रुपये का सोना लेकर फरार हो गया। ज्वेलर ने उसे यह सोना गहने बनाने के लिए दिया था। फरार होने के बाद आरोपी का नंबर बंद मिला तो दुकान के मालिक ने शहर कोतवाली में केस दर्ज कराया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

शहर कोतवाल विद्याभूषण नेगी ने बताया कि फैज मोहम्मद की धामावाला में ज्वेलरी की दुकान है। उन्होंने तीन जुलाई को दुकान पर गहने बनाने के लिए कारीगर पश्चिमी बंगाल के निवासी साजिद को रखा था। उसे ट्रायल के तौर पर वह काम ले रहे थे। चार जुलाई को उसे 13 तोले सोना गहना बनाने के लिए दिया गया था।

आरोप है कि वों सोना लेकर गायब हो गया हैं। दुकान मालिक ने उसकी तलाश की। फोन नंबर बंद मिला तो जिनके जरिए वह मिला उनसे संपर्क किया। इस दौरान कुछ पता नहीं लग पाया। इसके बाद शहर कोतवाली में तहरीर दी गई। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments