Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeशिक्षा15 से शुरू होंगी गृह परीक्षाएं,कल से बटेंगे पेपर

15 से शुरू होंगी गृह परीक्षाएं,कल से बटेंगे पेपर

देहरादून : राजधानी के सरकारी स्कूलों में 15 मार्च से गृह परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। गृह परीक्षा के लिए मंगलवार को सभी स्कूलों को पेपर बांटे जाने हैं। वहीं स्कूलों ने भी गृह परीक्षाओं को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि इस बार कोरोना के लिए कोई विशेष गाइडलाइन नहीं है। ऐसे में अब स्कूलों को अपने स्तर से ही सुरक्षा का ध्यान रखना होगा ।

बता दे कि सभी स्कूलों में छह से नौ और 11 की गृह परीक्षाएं होनी हैं। लेकिन कई स्कूलों में अभी सिलेबस पूरा नहीं हो पाया है। जिसको लेकर विभाग की ओर से पेपर बनाने में विशेष सतर्कता बरती गई है। जिससे बच्चों से पेपर में ऐसे सवाल ना पूछे जाएं जोकि उन्हें अभी तक पढाए न गये हो , जिससे उन्हें दिक्कत हो। ऐसे में सभी स्कूलों से राय के बाद ही पेपर तैयार किए गए हैं। प्रिंसिपल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राम बाबू विमल ने बताया कि मंगलवार को सभी स्कूलों को पेपर मिल जाएंगे। वहीं पेपरों में सोशल डिस्टेंसिंग और कोरोना के बचाव के सभी उपायों का ध्यान रखा जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments