Latest news
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeस्वास्थ्यप्रदेश में मिले कोरोना के 15 नए केस

प्रदेश में मिले कोरोना के 15 नए केस

देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना महामारी का ग्राफ लगातार नीचे जा रहा है। पिछले 24 घंटे में आज प्रदेश में कोरोना के मात्र 15 नए मामले सामने आए हैं। कोरोना महामारी से शुक्रवार को राज्य में किसी नागरिक की मौत नहीं हुई है।

शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में बताया गया है कि आज कुल 13 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं। ठीक होने वाले इन मरीजों के बाद प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 351 रह गई है। इस साल अभी तक कुल 91 हजार 931 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। शुक्रवार को 480 सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए। पिछले 24 घंटों में 2 हजार 679 सैम्पल की जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी हैं।

इस दौरान प्रदेश के केवल तीन जिलों में कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। शेष 10 जिलों में पिछले 24 घंटों में कोरोना के एक भी नए मामले सामने नहीं आए हैं। जिन तीन जिलों कोरोना के नए मामले सामने आएं हैं, उनमें सबसे ज्यादा 8 केस देहरादून में आये हैं। इसके बाद नैनीताल में 6 संक्रमित मिले हैं। तीसरा और अंतिम जिला पिथौरागढ़ है, जहां पिछले 24 घंटों में मात्र एक केस है।

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज राज्य में संक्रमण की दर घटकर 0.56 प्रतिशत रह गई है जबकि रिकवरी दर 95.83 प्रतिशत हो गई है।

शुक्रवार को 1 हजार 829 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए। आज तक प्रदेश के 85 लाख 95 हजार 486 लोगों को टीके का एक डोज दिया जा चुका है जबकि टीके की दोनों डोज लेने वाले लोगों की संख्या 80 लाख 1 हजार 932 हो गई है। अब तक 4 लाख 12 हजार 355 लोगों को बूस्टर डोज भी लगाई जा चुकी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments