Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डसेल्फी के चक्कर में 15 वर्षीय युवक ने गवाई जान

सेल्फी के चक्कर में 15 वर्षीय युवक ने गवाई जान

देहरादून: उत्तरकाशी के जोशियाड़ा बैराज के पास आज सुबह सेल्फी के कारण युवक अपनी जान से हाथ धो बैठा I

दरअसल, सेल्फी लेते वक्त युवक का पैर फिसला और वह भागीरथी नदी में जा गिरा I इस बीच वहां मौजूद कुछ लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और डूबते बच्चे को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। बेहोशी की हालत में उसे जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  

कोतवाली पुलिस उत्तरकाशी से मिली जानकारी के अनुसार डुंडा ब्लॉक के धनारी फोल्ड स्थित बमणगांव का रहने वाला मनीष उनियाल पुत्र दुर्गा प्रसाद, उम्र 15 वर्ष मंगलवार की सुबह जोशियाड़ा बैराज की तरफ घूमने गया था। इसी दौरान बैराज क्षेत्र में सेल्फी लेते वक्त उसका पैर फिसल गया और वह भागीरथी नदी में जा गिरा।

आसपास खड़े लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। रेस्क्यू कर उसे बाहर निकाला गया, लेकिन युवक जीवित नहीं बच सका। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments