Latest news
यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधजहरीली शराब पीने से 16 लोगों की मौत, 14 की हालत गंभीर

जहरीली शराब पीने से 16 लोगों की मौत, 14 की हालत गंभीर

देहरादून: मोतिहारी जिले में जहरीली शराब पिने से 16 लोगों की मौत हो गयी| मरने वालों की उम्र 19 से 48 साल के बीच की है। वहीं 12 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही हैं| इनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा हैं| पुलिस मामले की जांच में जुट गयी हैं|

मृत छोटू कुमार की बहन प्रतिमा कुमारी ने बताया कि गुरुवार को वह काम करने बालगंगा गांव गया था। गेहूं की फसल काटने के बाद ध्रुप पासवान भी उसके साथ ही काम करने गया। शाम में ध्रुप पासवान ने उसे शराब पिला दी। यहां पर कुल 6 लोग शराब पार्टी की थी। इसमें से 4 की मौत हो गई। इनमें ध्रुप पासवान भी शामिल था।

वहीं मृत अशोक कुमार की बेटी शोभा ने कहा कि पिताजी ने भी शुक्रवार शाम को शराब पी थी। घर आए तो रात में एक रोटी खाकर सो गए। उन्होंने सिर बहुत दर्द कर रहा, आराम से सोने दो। शुक्रवार सुबह उनकी तबीयत बिगड़ी गई। सदर अस्पताल लेकर गए तो वहां से मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 

बता दें, जहरीली शराब पिने से तुरकौलिया से 11, हरसिद्धी से 3 और पहाड़पुर से 2 लोगों की मौत हुई है। शनिवार सुबह तक प्रशासन ने लोगों की मौत का कारण डायरिया और फूड प्वाइजनिंग बताया। वहीं बिना पोस्टमार्टम किये 7 लाशों को जला दिया गया। 12 लोग गंभीर है, उनके बारे में कोई जानकारी खुलकर नहीं आ रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मुख्यालय के मोतिहारी एसपी ने जांच के निर्देश दिए है। पटना से मद्य निषेध विभाग की एक स्पेशल टीम मोतीहारी जा रही है। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments