Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्ड2 मई को परंपरानुसार से खोले जाएंगे श्री केदारनाथ धाम के कपाट

2 मई को परंपरानुसार से खोले जाएंगे श्री केदारनाथ धाम के कपाट

देहरादून। श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट इस वर्ष की यात्राकाल के लिए आगामी 02 मई को श्रद्धालुओं के दर्शनाथ खोल दिए जाएंगे। श्री केदारनाथ की चल-विग्रह डोली ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से केदारनाथ धाम के लिए 28 अप्रैल को प्रस्थान करेगी। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि विश्वविख्यात श्री केदारनाथ धाम की यात्रा मई माह से प्रारंभ हो रही है। उन्होंने बताया कि आगामी 02 मई को प्रातः 7 बजे परंपरा के अनुसार बाबा केदार के कपाट आम श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोले जाएंगे।
उन्होंने बाबा केदारनाथ की चल-विग्रह डोली के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से श्री केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान करेगी। बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 27 अप्रैल को श्री ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से सांयकालीन आरती के पश्चात् परंपरानुसार श्री भैरवनाथ संपादित होगी। चल-विग्रह डोली 28 अप्रैल को प्रातः प्रस्थान कर रात्रि विश्राम के लिए श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी पहुंचेगी। 29 को प्रातः प्रस्थान कर रात्रि विश्राम फाटा में, 30 अप्रैल को प्रातः प्रस्थान कर रात्रि विश्राम गौरीमाई मंदिर गौरीकुंड पहुंचेगी। अगले दिन (01 मई को) भगवान की चल-विग्रह की डोली प्रातः श्री गौरीमाई मंदिर से प्रस्थान करते हुए अपराह्न श्री केदारनाथ धाम स्थित मंदिर भंडार पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि 02 मई को प्रातः 7 बजे श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट परंपरानुसार दर्शनार्थ के लिए खोल दिए जाएंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments