Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधमहज़ बारह साल की उम्र में मासूम के कर दिए दो बार...

महज़ बारह साल की उम्र में मासूम के कर दिए दो बार विवाह, पुलिस ने किया मुकद्दमा दर्ज

पिथौरागढ़: जनपद पिथौरागढ़ के धारचूला से बारह साल की मासूम की अलग अलग पुरुषों से दो बार शादी कराने का मामला प्रकाश में आया है। मासूम के दुसरे विवाह के बाद गर्भवती होने से यह बात सामने आयी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम और बाल विवाह निषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है ।

पिथौरागढ़ के धारचूला से बाल विवाह का मामला सामने आया है , यहां महज 12 साल की मासूम का एक नहीं दो-दो बार विवाह कराया गया है। जानकारी के मुताबिक मासूम का पिछले साल धारचूला के एक व्यक्ति से पहला विवाह हुआ था। पति की मारपीट से तंग आकर वह कुछ समय बाद मायके लौट आई। मां ने छह माह के बाद ही फिर उसका विवाह उससे तीन गुना अधिक उम्र वाले बेरीनाग के 36 वर्षीय दीपक कुमार के साथ कर दिया। जिसके बाद वह गर्भवती हो गई। बताया जा रहा है कि नाबालिग के परिवार में मां, सौतेला पिता और आठ भाई-बहन हैं।

बाल विकास विभाग को जब एक नाबालिग लड़की के गर्भवती होने की जानकारी मिली तब इस मामले का खुलासा हुआI जिसके बाद पुलिस ने मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, पॉक्सो अधिनियम और बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज कर दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments