Latest news
जनवरी तक तैयार हो जायेगा जीएनटीआई स्टेडियमः डाॅ. धन सिंह रावत प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण के दौरान मिलेगा बेहतर शैक्षणिक वातावरणः डाॅ. धन सिंह रावत विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन के साथ उत्तराखण्ड को आगे बढ़ाना हमारी प्राथमिकताः सीएम रेड अलर्ट, अलर्ट मोड पर रहें अधिकारीः मुख्यमंत्री फर्जी प्रमाणपत्र मामले में चेयरमैन समेत 5 गिरफ्तार मुख्य चुनाव आयुक्त मामले को बेवजह दिया जा रहा तूलः सीएम धामी मुख्यमंत्री के आह्वान पर ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन में सहयोग के लिए आगे आया कॉरपोरेट सेक्टर 26 और 27 सितंबर को रेड अलर्ट के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, सुरक्षित रहेंः मुख्यमंत्री धामी पर्वतारोहियों का साहस, अनुशासन और टीम भावना युवाओं के लिए प्रेरणादायीः मुख्यमंत्री राजस्व न्यायालयों के लंबित वादों पर डीएम सख्त, स्मार्ट मॉनिटरिंग से तय होगी जवाबदेही

[t4b-ticker]

Saturday, September 26, 2026
Homeउत्तराखण्ड20 जून को राष्ट्रपति रखेंगी सार्वजनिक पार्क की आधारशिला

20 जून को राष्ट्रपति रखेंगी सार्वजनिक पार्क की आधारशिला

देहरादून । राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने मंगलवार को राजपुर रोड़ स्थित राष्ट्रपति निकेतन में चल रहे सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। यह निरीक्षण आगामी 19 से 21 जून को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के प्रस्तावित भ्रमण के दृष्टिगत किया गया। गौरतलब है कि 132 एकड़ भूमि में विकसित किए जा रहे इस अत्याधुनिक सार्वजनिक पार्क की आधारशिला राष्ट्रपति द्वारा रखी जाएगी। यह पार्क एक वर्ष की अवधि में पूर्ण कर जनता को समर्पित किया जाएगा। राष्ट्रपति निकेतन को 24 जून से आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। 21 एकड़ में फैले राष्ट्रपति निकेतन पहले जिसे राष्ट्रपति आशियाना के नाम से जाना जाता था। इस विरासत भवन में कलाकृतियों के संग्रह के साथ ही आगंतुकों को लिलि तालाब, रॉकरी तालाब, रोज गार्डन आदि देखने को मिलेंगे। इसके अलावा राष्ट्रपति तपोवन को भी आम लोगों के लिए समर्पित किया जाएगा। 19 एकड़ में फैले तपोवन में देशी वृक्षों की कैनोपी, घुमावदार पगडंडियां, लकड़ी के पुल और चिंतन व ध्यान के लिए शांत स्थान मौजूद हैं। राज्यपाल ने निर्माण एजेंसियों और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी तैयारियाँ समयबद्ध रूप से पूरी की जाएँ, ताकि माननीय राष्ट्रपति के आगमन पर समस्त व्यवस्थाएँ सुव्यवस्थित रूप से प्रस्तुत की जा सकें। राज्यपाल ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि माननीय राष्ट्रपति उत्तराखण्ड को बड़ी सौगात देने वाली हैं। यह पहल उनके उत्तराखण्ड की जनता के प्रति विशेष स्नेह और जुड़ाव का प्रतीक है। इस दौरान उन्होंने परिसर में चल रहे कार्यों के बारे में भी जानकारी ली। इस अवसर पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, डीजीपी दीपम सेठ, अपर पुलिस महानिदेशक वी. मुरुगेशन, ए.पी. अंशुमान, सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, निदेशक राष्ट्रपति सचिवालय स्वाति शाही, जिलाधिकारी सविन बंसल, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, एसएसपी देहरादून अजय सिंह आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments