Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डसमाज में विशेष योगदान देने वाले 20 लोगों को मिला चन्द्रदीप्ति सम्मान

समाज में विशेष योगदान देने वाले 20 लोगों को मिला चन्द्रदीप्ति सम्मान

रुद्रप्रयाग। राइंका बसुकेदार में चंद्रदीप्ति के 13वें अंक का विमोचन एवं ’चंद्रदीप्ति’ सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 25 शिक्षक/शिक्षिकाओं तथा सामाजिक कार्यों में विशिष्ट योगदान के लिए 20 सामाजिक कार्यकर्ताओं को ’चंद्रदीप्ति’सम्मान से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विशिष्ट सेवा मेडलों से सम्मानित रिटायर एडमिरल ओम प्रकाश सिंह राणा ने छात्रों से कहा कि अब इस देश का भार तुम्हारे ऊपर है। उन्होंने कहा मैं एक फौजी हूं और मैंने 40 साल तक राष्ट्र की सेवा की है और अब यह भार तुम्हारे हाथों में है। उन्होंने बच्चों को जीवन में नैतिकता और अनुशासन का महत्व बताया। साथ ही राष्ट्र को सुदृढ़ बनाने और साहित्य के योगदान पर विशेष चर्चा की। इस दौरान चंद्रदीप्ति के 13वें अंक का विमोचन किया गया, जबकि बसुकेदार की छात्राओं ने लोक नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। इसके अलावा कविता मैठाणी भट्ट ने दादू मि पर्वतों को वासी, ओमप्रकाश सेमवाल ने साहित्य-समाज एवं लोक संस्कृति की कविताएं और सुन्दर गीत हंसदि रौ का सुन्दर गायन किया। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 25 शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं सामाजिक कार्यों में विशिष्ट योगदान देने पर बीस सामाजिक कार्यकर्ताओं को ’चंद्रदीप्ति’सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर चंद्रदीप्ति के प्रधान संपादक विनोद प्रकाश भट्ट ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर आंेकारेश्वर मंदिर के मुख्य पुजारी शिव शंकर लिंग, कलश’ संस्था के संस्थापक ओम प्रकाश सेमवाल, प्रसिद्ध रंगकर्मी लखपत सिंह राणा, त्रिलोचन प्रसाद सेमवाल, कविता मैठाणी भट्ट, विश्व मोहन जमलोकी, बृजमोहन चंद्र भट्ट, भगवती प्रसाद भट्ट समेत कई लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments